नशे में बेकाबू हुए सिपाही, खाना खाने के बाद ढ़ाबे पर जमकर किया हंगामा वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी से पुलिसकर्मियों का एक अलग ही कारनामा सामने आया है। शहर में स्थित एक ढाबे में तीन सिपाहियों ने खाना खाने के बाद जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कुर्सियां भी तोड़ी। उनके द्वारा की जा रही ऐसी हरकतों का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद बवाल मच गया। ऐसा बताया जा रहा है कि तीनों सिपाही नशे में है। इस मामले में अधिकारी अभी कुछ भी कहने से बच रहे है। सीसीटीवी में सिपाही दिखे इस हालत में जानकारी के अनुसार शहर के भोगांव रोड स्थित एक ढाबे पर कार से पहुंचे तीन सिपाहियों ने खाना खाने के बाद जमकर हंगामा किया। क्योंकि वह तीनों नशे में इतने धुत्त थे कि खाना खाने के बाद जमकर बवाल किया। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ढाबे के सीसीटीवी फुटेज में एक सिपाही कार में बैठता नजर आ रहा है तो वहीं एक तो खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था।

साथ ही एक सिपाही ढाबा पर कुर्सी तोड़ते भी नजर आया। काफी देर तक ढाबा पर हंगामा चलता रहा। रुपए मांगने पर सिपाहियों ने किया झगड़ा ढाबे में इस तरह के व्यवहार के बाद ढाबा संचालक ने इस मामले में शिकायत की। दो सिपाही जहां पुलिस लाइन के, वहीं एक उच्च अधिकारी का गनर बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जब पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली गई तो वह भी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कुछ भी कहने से बचते नजर आए। ढाबा संचालक का कहना है कि सिपाही झगड़ा रुपये मांगने पर करने लगे। आगे और जब खाना खाने के बाद रुपये मांगे गए तो वह खुद को पुलिस वाला बताते हुए रौब दिखाने लगे। कर्मचारियों से भी अभद्रता की गई। एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000