मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर; एक की मौत, कई लोग हुए घायल

प्रयागराज। मेजा में रास्ते में पानी बहाने को लेकर मामूली विवाद में दो पक्षों में ईंट-पत्थर व धारदार हथियार चले। इस दौरान दोनों पक्ष से दो महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज भर्ती कराया गया। यहां पर इलाज के दौरान 65 वर्षीय अभयराज यादव पुत्र दुर्जन यादव की मौत हो गई। वहीं, अभयराज की पत्नी इंद्रावती व बेटे महेंद्र यादव का इलाज चल रहा है। मनोज कुमार पुत्र धर्मराज व विकास पुत्र श्यामराज और दूसरे पक्ष से एक महिला व एक युवक जख्मी हैं। सभी का इलाज एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में चल रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट…

मेजा थाना क्षेत्र के कूंची-जमुआ निवासी शिवचंद्र समर्सिबल से खेत की सिंचाई कर रहे थे। पाइप लीकेज होने के कारण पानी रास्ते में बह रहा था। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 10 बजे मनोज ने शिवचंद्र से पानी बहाने से मना किया। विवाद बढ़ गया। एक पक्ष से मनोज और उसकी पत्नी पूनम और दूसरे पक्ष से शिवचंद्र उनके बेटे अनिल व विकास तथा ज्ञानचंद्र व उनके बेटे अजय व अनिल तथा घर की महिलाओं से कहासुनी हो गई।

अभयराज पर धारदार हथियार से किया गया हमला…

बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। मनोज व उसकी पत्नी पूनम भागकर घर में घुस गए। मनोज के चाचा अभयराज व चाची इंद्रावती घर से दूर गोशाला के पास सो रहे थे। गाली-गलौज व मारपीट सुनकर वह भी दौड़े। आरोप है कि रास्ते में ही दूसरे पक्ष के 3 लोगों ने मिलकर धारदार हथियार से अभयराज, इंद्रावती व महेंद्र पर वार कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव…

इसके बाद अभयराज घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में अभयराज, इंद्रावती व महेंद्र यादव को सीएचसी मेजा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अभयराज की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000