जमीन के लालच में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को उतारा मौत के घाट

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर पुलिस ने चर्चित रामसेवक हत्याकांड का खुलासा किया है। बहू ने अपने प्रेमी से मिलकर जमीन के लालच में ससुर का कत्ल किया था। पुलिस ने बहू, उसके प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाइप बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेज दिया। थाना खुटार के गांव रौतापुर कला निवासी रामसेवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सुबोध मिश्रा और शशि का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर दोनों को हिरासत में लिया गया। दोनों की निशानदेही पर लोहे के पाइप का टुकड़ा शिवकुमार गन्ने के खेत से बरामद किया गया। पूछताछ में सुबोध मिश्रा ने बताया कि आलोक कुमार मिश्रा उसका मौसेरा भाई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

दरअसल, शशि मिश्रा की अपने ससुर रामसेवक से आए दिन लड़ाई होती रहती थी। बहू शशि को शक था कि ससुर रामसेवक अपनी खेती की जमीन अपनी बेटी अनुपमा के नाम कर देगा। शशि ने सुबोध मिश्रा को फोन किया और ससुर की हत्या की योजना बनाई। शुक्रवार को सुबोध मिश्रा खुटार में जागरण देखने के लिये गया हुआ था। इस दौरान शशि ने उसे अपने घर बुला लिया। वह अपने साथी शत्रुघ्न को लेकर 14-15 नवंबर की रात रामसेवक के घर पहुंचा। शशि ने दरवाजा खोल दिया।

बहू और उसके प्रेमी सुबोध ने मिलकर रामसेवक को हाथ-पैर पकड़कर मुंह दबा दिया। शत्रुघ्न ने पाइप से रामसेवक के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद दोनों ने पाइप का टुकड़ा गन्ने के खेत के बीच छुपाकर रख दिया। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

एएसपी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया, ‘खुटा थाना पुलिस ने गांव रौतापुर के रामसेवक मिश्रा हत्याकांड का सफल अनावरण किया। केस की छानबीन के दौरान सामने आया कि रामसेवक के बेटे-बहू में विवाद होता रहता था। रामसेवक अपनी जमीन बेटी के नाम कराने की बात करता रहता था। तंग आकर बहू ने सुबोध मिश्रा के साथ ससुर की हत्या का प्लान बनाया। सुबोध मिश्रा, शशि मिश्रा के पति आलोक मिश्रा का मौसेरा भाई है। सुबोध के साथी शत्रुध्न को भी गिरफ्तार किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000