अवैध संबंध के चलते पति ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर कर दी हत्या पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में वैलेंटाइन-डे पर एक पति ने अपनी पत्नी से प्यार को लेकर एक सवाल किया। उसने पूछा कि प्यार में मेरे लिए क्या कर सकती हो। इस पर उसकी पत्नी ने कहा कि तुम्हारे लिए जान भी दे सकती हूं। इतना सुनने के बाद ही उसने पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। हालांकि, पुलिस ने अब घटना का खुलासा कर दिया और आरोपी डॉक्टर को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए बरेली के एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि थाना बिथरी चैनपुर में मोहम्मद फारुख आलम का क्षेत्र में एक क्लीनिक है। यहां वो मरीजों का इलाज करता था। रिश्ते में साली से उसका लव अफेयर चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन उनकी पत्नी नसरीन के कारण शादी नहीं कर पा रहा था। इसलिए उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया के मुताबिक, सख्ती से पूछताछ करने पर फारुख ने बताया कि उसने रात में नसरीन से पूछा, ‘तुम मुझसे कितना प्यार करती हो। इस पर उसने जवाब दिया कि तुम्हारे लिए अपनी जान तक दे दूंगी।

इसी के बाद उसमें पत्नी के दुपट्टे से ही उसका गला घोंटना शुरू कर दिया। इस पर नसरीन को लगा कि वो मजाक कर रहा है, लेकिन उसने पत्नी की हत्या कर दी और अपने पेट में चाकू मार ली। इसके बाद उसने अपने सिर में भी चोट पहुंचाई और सबको लूट की कहानी सुनाई. इतना ही नहीं उसने घर में सब सामान भी बिखेर दिया ताकि सभी को लगे कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान आईपीएस चंद्र कांत  मीना ने उसके बयानों में विरोधाभास पाया तो सख्ती से पूछताछ शुरू की और सच सामने आ गया। इस घटना शुरुआत में बरेली पुलिस को लग रहा था कि यह लूट की घटना है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटना पर नजर बनाए हुए थे। इसी बीच पूरी हकीकत सामने आ गई। बरेली के एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम के साथ सम्मानित करने का ऐलान किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000