अंधविश्वास बना मौत की वजह; तंत्र-मंत्र के शक में पति-पत्नी की हत्या, दो तांत्रिक समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश के बलिया से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खेजूरी में अंधविश्वास के चलते पति-पत्नी की जान चली गई। मासूमपुर गांव में बीते 9 फरवरी को एक दंपति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस डबल मर्डर केस का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो तांत्रिक भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी अखिलेश चौरसिया को शक था कि मृतक पति-पत्नी ने तंत्र-मंत्र के जरिए उसके माता-पिता की मौत करवाई थी। उसके माता-पिता की साल-2009 में मृत्यु हुई थी, जिसके बाद से वह इसी सोच में था कि यही दंपति इसके पीछे जिम्मेदार है। बदला लेने के लिए उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पति-पत्नी की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार…

पुलिस जांच में सामने आया कि अखिलेश पहले भी एक दोहरे हत्याकांड में शामिल था। कुछ समय पहले वह जमानत पर जेल से छूटा था और बाहर आते ही उसने फिर से यह वारदात कर डाली। इस हत्याकांड को अंजाम देने में अखिलेश के एक साथी और दो तांत्रिकों शामिल किया। जो उसे भड़काते रहे कि तंत्र-मंत्र के कारण ही उसके माता-पिता की मौत हुई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस गहराई से मामले की जांच में जुटी…

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की गहन जांच की गई और सबूतों के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। यह घटना समाज में व्याप्त अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की कुरीतियों को दर्शाती है, जिनकी वजह से आए दिन निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गाजियाबाद में चला GDA का बुलडोजर, विरोध के बीच निर्माणाधीन कमर्शियल कॉम्प्लेक्स किया ध्वस्त     |     27 साल जेल की सजा काटने के बाद, आरोपी भाई ने बहन की कैंची से गोदकर की हत्या     |     प्रेम-प्रसंग में बाधा बनी गर्भवती पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसकी प्रेमिका को किया गिरफ्तार     |     पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार     |     चारबाग स्टेशन पर खाने के लिए चलीं लाठियां; ट्रेन ड्राइवर को कैंटीन वाले ने जड़ा थप्पड़, बोला- जो है, वही खाओ     |     मां-बेटी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज खुलासा, 48 घंटों में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार     |     पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, फिर शव को 10 बार जहरीले सांप से डसवाया     |     20 बच्चों से भरी स्कूल बस पेड़ से टकराई, 4 घायल, चालक मौके से फरार     |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, पति पत्नी की मौके पर हुई मौत       |     दुबई में दो भारतीय श्रमिकों की हत्या, पाकिस्तानियों ने तलवार से हमला कर उतारा मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000