समाजवादियों के दोहरे चरित्र से हिन्दू समाज में भी जन्म लेती है, साम्प्रदायिक विचारधारा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव- 2024 का परिणाम आते ही सूबे की कानून ब्यवस्था बेपटरी हो गई। सपा राज में अखिलेश यादव की सरकार में जनपद प्रतापगढ़ जो कभी अपराधगढ़ बन गया था और सूबे में योगी सरकार बनने के बाद दो से तीन साल बाद जिले की कानून ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो सकी थी, लोकसभा चुनाव परिणाम आते ही अचानक बिगड़ गई और शेयर सूचकांक की तरह धड़ाम हो गई है। चुनाव परिणाम आते ही मानों अपराधियों के हौसले बुलन्द हो गए और ताबड़तोड़ जिले में हत्याओं से जिले में कोहराम मच गया।

हत्या किसी की भी हो, बहुत ही गलत कार्य है। किसी के जीवन को लेने का अधिकार सिर्फ ईश्वर को है और संविधान के मुताविक न्यायिक ब्यवस्था के तहत अदालत में आरोपी के आरोप का ट्रायल चलने के बाद अदालत ही किसी को मौत की सजा सुना सकती है। परन्तु राजनीति में नफे नुकसान को दृष्टिगत समाजवादी पार्टी अपराध और अपराधियों सहित पीड़ित परिवार के साथ राजनीति का घिनौना खेल खेलती है। प्रतापगढ़ में एक सप्ताह के अंदर कई हत्याएं हुई और समाजवादी पार्टी को सिर्फ एक वर्ग और सम्प्रदाय में हुई हत्या दिखी, जिससे वह सहन न कर सके और उसे संज्ञान में लेकर एक प्रतिनिधि मंडल का गठन कर प्रतापगढ़ भेजने का निरनय लिया गया है।

इस तरह के निर्णय से समाजवादियों के चाल, चेहरे और चरित्र का पता चलता है कि वह पार्टी हित के लिए अपने वोट बैंक बचाने के लिए कितने निचले स्तर तक गिरकर हत्या जैसे जघन्य अपराध पर राजनीति करती है। सपा के इस रवैये से समाज में गतिरोध उत्पन्न होता है। ऐसे में तो दूसरे राजनीतिक दलों को भी अपने वोट बैंक के लिए हत्या जैसे जघन्य अपराध पर राजनीति करने के लिए कुछ सीखना पड़ेगा। अपने कार्यकर्ताओ और अपने वोटरों के साथ खड़ा होना पड़ेगा।सबका साथ सबका विकास होना मुश्किल। क्योंकि राजनीति में भी देखी देखा पुण्य और देखी देखा पाप करने का भाव शुरू हो चुका है।

प्रतापगढ़ के अंतू थाना अंतर्गत विकास सरोज की हत्या अल्पसंख्यक समुदाय द्वारा दो दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में की जाती है। जेठवारा थाना अंतर्गत मौलाना फारूक की हत्या हिंदू समुदाय के द्वारा जमीनी विवाद और रूपये के लेनदेन में की जाती है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों  को जनपद की अन्य घटनाओं से उनका कोई लेना देना नहीं है। उनको केवल अपना वोट बैंक ही दिखता है। तभी तो एक परिवार को आर्थिक सहायता जांच के लिए प्रतिनिधिमंडल और आगे संघर्ष की बात की जा रही है, किंतु दूसरे परिवार के लिए संवेदना भी जताने का साहस समाजवादी पार्टी नहीं कर पाई है। क्योंकि वहां जाने पर उसका वोट बैंक नाराज हो जाता है।

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के जाने से वहां का वातावरण खराब होगा। बड़ी मुश्किल से जिला प्रशासन की सक्रियता ने सौहार्द का वातावरण बनाये रखा है। प्रशासन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष कार्यवाही करने के लिए किसी दबाव की जरूरत नहीं होती है। प्रशासन को अपना कार्य करने देना चाहिए। हत्या किसी की भी हो निंदनीय है और अपराधी किसी भी जाति समुदाय का हो उसको सजा मिलनी ही चाहिए। परन्तु राजनैतिक दलों द्वारा किसी एक विशेष वर्ग अथवा समुदाय के लिए वोट बैंक के निहितार्थ कार्य करना चिंतनीय है और सामाजिक दृष्टिकोण से निंदनीय भी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000