30 फिट ऊंचाई से रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर; गरीब रथ एक्सप्रेस एक बड़े हादसे से बाल-बाल बची

बाराबंकी में बुधवार रात करीब 9:12 बजे बुढ़वल रेलवे स्टेशन से निकलकर गोंडा की ओर बढ़ रही गरीब रथ एक्सप्रेस एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। फतेहपुर–रामनगर मार्ग पर बने ओवरब्रिज से एक तेज रफ्तार डंपर अचानक लहराता हुआ करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन के किनारे आ गिरा।

डंपर ट्रेन से महज दो फीट की दूरी पर गिरा, जिससे पूरा ट्रैक से हिल गया। बाराबंकी के रामनगर के अगानपुर गांव के पास बुधवार रात करीब 9:12 बजे पुल से डंपर के रेलवे ट्रैक पर गिरते ही जोरदार धमाका हुआ। लगा कि किसी ने ट्रेन को बम से उड़ा दिया। हादसे के समय पूरी ट्रेन भी हिल उठी थी।

लगा कि ट्रेन पटरी से उतर गई है। हादसे के दौरान पास से गुजर रही गरीब रथ सुप्रर फास्ट एक्सप्रेस में सवार वाराणसी निवासी चमन सिंह ने हादसे की भयावहता बयां की। उन्होंने बताया कि हमें लगा कि अब नहीं बचेंगे। डंपर गिरने से रेलवे की ओवरहेड बिजली लाइन (ओएचई) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इससे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही तत्काल ठप हो गई। बुढ़वल जंक्शन पर सीतापुर से आने वाली लाइन, गोरखपुर-बिहार जाने वाली मेन लाइन और बाराबंकी-लखनऊ की लाइनें जुड़ती हैं। इस मार्ग से पूरे दिन 150-170 ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में ओएचई लाइन टूटने के बाद एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनें को रोकना पड़ा।

रूट डायवर्जन से सबसे अधिक दिक्कत सीतापुर रूट से आने वाली ट्रेनों को हुई। ओएचई लाइन टूटने से यहां परिचालन संभव नहीं है। इस सेक्शन को दुरुस्त करने के लिए देर रात तक टीमें लगी रहीं। अनहोनी की आशंका में गरीब रथ के कुछ यात्री खिड़कियों से बाहर झांकने लगे तो कई ट्रेन के रुकते ही बाहर की ओर दौड़ पड़े।

कोच में अफरा-तफरी मची रही। ट्रेन रुकते ही सुरक्षा कर्मियों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में बुढ़वल व रामनगर पुलिस, फतेहपुर और बाराबंकी से एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष रामनगर अनिल कुमार पांडेय ने हालात देखकर तुरंत अफसरों को अलर्ट किया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने आसपास के थानों की पुलिस को मौके पर भेजा। रात 10 बजे बचाव कार्य शुरू हुआ।

बाराबंकी में पुल से रेलवे लाइन पर गिरा डंपर

बाराबंकी के रामनगर से फतेहपुर जाने वाले मार्ग पर अगानपुर गांव के पास बुधवार रात मौरंग लदा तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया। पास ही दूसरी लाइन से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। हादसे के चलते ओवरहेड बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग देर रात तक ठप रहा। वहीं, करीब 45 मिनट बाद चालक को डंपर काटकर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

सीओ गरिमा पंत के अनुसार, रात करीब 9:12 बजे फतेहपुर की ओर से आया डंपर अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस के ठीक बगल में गिरा। इससे जोरदार धमाके के साथ ट्रेन हिल गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। इसके बाद यात्री अनहोनी की आशंका में ट्रेन से बाहर की ओर भागे। सामने रेलवे ट्रैक पर क्षतिग्रस्त डंपर गिरा देख राहत की सांस ली। डंपर चालक मलबे में फंसा था। उसकी पहचान गोंडा के करनैलगंज के मनिहारी गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई। देर रात 1:45 बजे तक रेल मार्ग बहाल नहीं हो सका था।

बुढ़वल-गोंडा रेलमार्ग ठप, ट्रेनों को अयोध्या-मनकापुर मार्ग पर किया डायवर्ट

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के चलते सभी ट्रेनों को बाराबंकी-अयोध्या-मनकापुर मार्ग पर डायवर्ट कर दिया गया है। गोरखपुर और बिहार की ओर से आने वाली सभी ट्रेनों को अयोध्या के रास्ते लखनऊ भेजा जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000