बस में चेकिंग के दौरान बोरी के अंदर मिले ढेर सारे सिक्के, देखकर चकरा गई पुलिस, 2 लाख रुपये भी मिले नगद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस उस समय चकरा गई जब एक बस में चेकिंग के दौरान बोरी में भरे हुए सिक्के मिले।सिक्कों के साथ पुलिस को बोरी से 2 लाख रुपये कैश भी मिला। सिक्कों की गिनती में पुलिसवालों का दिमाग चकरघन्नी बन गया। तौल करने पर सिक्कों का वजन 30 किलो निकला। मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रोडवेज बस में गांजा लाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। पुलिस ने चेकिंग दौरान एक रोडवेज बस को रुकवाया और सवारियों को नीचे उतरने के लिए कहा तभी पुलिस की नजर एक बोरी पर पड़ी।जब उस बोरी को खोला गया तो उसमें सिक्के भरे हुए थे। बोरी में से 2 लाख रुपये नगद भी मिले।

पुलिस हिरासत में लिए गए रोडवेज बस के संविदा कर्मी कडंक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह बस मिर्जापुर से कानपुर के लिए जब बस चलने लगी तो संजय सेठ नाम का एक व्यक्ति आया और उसने कहा कि इसमें लोहे के नटबोल्ट और वासर हैं। संजय सेठ ने ही बोरी को बस में रखा था। संजय सेठ ने बताया था कि कानपुर में एक व्यक्ति मिलेगा उसे बोरी दे देना।

बता दें कि बस जब सुबह लगभग 11 बजे मेजा रोड पहुंची तो पुलिस को गांजा ले जाने की जानकारी मिली। छापेमारी की गई तो बोरी से बड़ी संख्या में सिक्के और नगदी मिली। पुलिस अब संजय सेठ और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक यह सिक्के दीपावली पर बनने वाली चांदी के सिक्कों के साथ गलाए जाने के लिए ले जाए जा रहे थे। मेजा थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय के मुताबिक पुलिस जल्द ही आरोपी संजय सेठ को गिरफ्तार कर लेगी। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000