आठ साल के बच्चे का क्रूरता व बेरहमी से निकली आँखे: बक्से में लाश के साथ मिले चिप्स और नमकीन

बरेली में आठ साल के बच्चे की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बच्चे की हत्या कर एक आंख निकाल ली। इसके बाद लाश को बक्से में भरकर नदी किनारे पुल से फेंक दिया। बक्से में शव के साथ पॉपकार्न और नमकीन मिले हैं।दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार सुबह नकटिया नदी पुल के नीचे लाल रंग के बक्से में आठ साल के बच्चे का शव मिला, जिसकी बांयी आंख निकाली गई थी।

बक्से में पॉपकार्न और नमकीन के भरे हुए पाउच थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर इज्जतनगर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम व एसपी सिटी पहुंच गए। बच्चे की कहीं और हत्या कर शव फेंकने की बात सामने आ रही है। पहचान के लिए शव रखा गया है, बाद में ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के अनुसार विलयधाम के पास हाईवे से जा रहे लोगों ने सुबह के वक्त नदी किनारे बक्सा रखा देखा तो कौतूहलवश कुछ लोग पुल के किनारे से नीचे उतर आए।

लोगों ने बक्सा देखा तो करीब आठ साल के बच्चे का शव देखकर वह हैरान रह गए। सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों को जानकारी हुई तो एसपी सिटी मानुष पारीक भी यहां आ गए। फॉरेंसिक टीम ने शव मिलने की जगह से साक्ष्य जुटाए। हालांकि यहां से कोई खास सफलता नहीं मिल सकी। स्थानीय ग्रामीणों को भी पुलिस ने बुला लिया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।

तंत्र मंत्र के फेर में हत्या की आशंका, बड़ी सफाई से निकाली आंख

बरेली के इज्जतनगर इलाके में नदी किनारे बक्से में मिले बच्चे के शव के मामले में पुलिस इसे तंत्र मंत्र के चक्कर में हत्या से जोड़कर देख रही है।बेहद सफाई से बांयी आंख निकालने और बच्चे का शव रखने का तरीका इसकी हकीकत कर रहा है कि हत्या के पीछे कोई मनोविकृत्त शख्स हो सकता है।

एसपी सिटी के साथ पहुंची पुलिस ने देखा तो पाया कि बक्से में करीब आठ साल के बच्चे का शव रखा था। बक्से में बच्चे को कंबल में लपेटकर रखा गया और सिर के नीचे छोटा तकिया भी लगा था। बक्से में बच्चों के खाने वाले विभिन्न ब्रांड के चिप्स, सोया व नमकीन के पैकेट भी भरे थे।

गले पर था खरोंच का मामूली निशान

बच्चे के गले पर खरोंच का मामूली निशान था, लेकिन हत्या करने लायक कोई चोट नहीं थी। हालांकि बांयी आंख को बेहद सफाई से निकाली गई थी। खतना के लिहाज से देखा तो पाया कि बच्चा मुस्लिम परिवार का रहा होगा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि तकिया, कंबल व बच्चे की खाने पीने की चीजों का ख्याल रखने वाले ने उसकी हत्या क्यों और किस तरह की होगी। अफसरों ने तकिया से गला दबाकर दम घोंटने से हत्या की आशंका जताई जो पोस्टमाॅर्टम से ही पुष्ट हो सकेगी।

एसपी सिटी ने हाईवे के सभी सीसी कैमरों की पड़ताल का निर्देश पुलिस को दिया है ताकि पुल से बक्सा फेंकने वाले वाहन की ही पहचान की जा सके। बच्चे की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से हत्या का तरीका पता लगेगा। वैसे ज्यादा आशंका है कि तकिया से उसका गला दबाया गया हो। उसकी एक आंख भी निकाली गई है। इससे तंत्र मंत्र में हत्या की दिशा पर भी जांच की जा रही है। – मानुष पारीक, एसपी सिटी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000