बसपा में जाने की अटकलों पर चुनावी वैज्ञानिक स्वामी प्रसाद मौर्य ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर हलचल मचाने वाले चुनावी वैज्ञानिक स्वामी प्रसाद मौर्य ने बहुजन समाज पार्टी में वापसी की अटकलों पर बयान देकर स्थिति साफ कर दी है। मौर्य ने बसपा में जाने की अटकलों पर बयान देते हुए कहा है कि वो पार्टी में वापसी नहीं करेंगे।बसपा बाबा साहेब के मिशन से हट गई तो मैं भी वहां से हट गया।अब वहां जाने की कोई संभावना नहीं है।

जानें क्या है मौर्य के बयान का महत्व

चुनावी वैज्ञानिक स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में साफ किया कि वह बाबा साहेब आंबेडकर के मिशन को लेकर प्रतिबद्ध हैं।मौर्य ने इशारों-इशारों में यह भी स्पष्ट कर दिया कि मायावती की बसपा अब उनके सिद्धांतों से भटक चुकी हैं।ऐसे में उनकी वापसी की कोई संभावना नहीं है।

जानें क्यों शुरू हुई थीं अटकलें

हाल ही में सियासी गलियारों और सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य जो कभी मायावती के खास सिपहसालार रहे,फिर से बसपा में घर वापसी कर सकते हैं।खबरें थीं कि मायावती ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पार्टी नेताओं के बीच बैठक में पुराने नेताओं की घर वापसी के लिए हरी झंडी दे दी है।सूत्रों के मुताबिक बसपा के कुछ नेताओं ने हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाकात भी की थी।हालांकि मौर्य ने इस मुद्दे पर लंबे समय तक चुप्पी साध रखी थी,लेकिन मौर्य के इस तजा बयान के बाद अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है।

मौर्य के सियासी सफर पर एक नजर

चुनावी वैज्ञानिक स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा छोड़ने के बाद भाजपा का दामन थामा था।उसके बाद मौर्य ने सपा का दामन थामकर सियासी सफर जारी रखा। सपा से अलग होने के बाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी भी बनाई।फिलहाल मौर्य किसी बड़ी पार्टी में सक्रिय नहीं हैं,जिससे उनकी वापसी की अटकलों को और बल मिला था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गया में चार दिनों से लापता युवक की हत्या, झाड़ी में फेंका हुआ मिला शव     |     सुल्तानपुर में विधायक पास लगी थार का कहर; नशे में धुत्त थार चालक ने बाइक सवार, ठेले और फुटपाथ से टकराई, गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ा     |     संभल में अधिवक्ता की गोली मार कर की गई हत्या,जांच में जुटी पुलिस     |     कार को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई यात्री हुए घायल     |     कर्ज ने छीनी पति-पत्नी की जिंदगी; फंदे पर लटक कर दी दोनों ने जान, 12 साल का मंदबुद्धि बच्चा रह गया अकेला     |     बीकानेर फील्ड फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा; अभ्यास के दौरान फटा तोप का गोला, दो सैनिकों की हुई मौत     |     मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास बड़ा हादसा, समुद्र में पलटी यात्रियों से भरी नाव; 3 की हुई मौत, 5 लापता     |     कदमा में टाइगर क्लब के संचालक आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या     |     शादी के लिए तैयार नहीं हो रही थी बी कॉम की छात्रा, पहले गोली मारकर की हत्या, फिर खेत में जलाया शव     |     आपसी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर की गई हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000