बिहार का इनामी बदमाश और यूपी पुलिस में मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, गंभीर हालत में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गुरुवार रात बिहार का 25 हजार का इनामी बदमाश और पुलिस में बाघाचौर बंधे के पास मुठभेड़ हो गयी।जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया।इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश पर बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाने में हत्या का मामला दर्ज है। पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक देसी तमंचा,एक कारतूस और मोबाइल बरामद किया है। बाघाचौर बंधे पर किसी घटना को अंजाम देने पहुंचा था बदमाश तरैया सुजान प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह को गुरुवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति बाघाचौर बंधे पर बाइक के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, एसआई आशीष सिंह, विकास मौर्य,रूपेंद्र पाल, कांस्टेबल घनश्याम यादव, रिशु यादव, राघवेंद्र सिंह और राहुल यादव के साथ मौके पर पहुंचे जहां पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के फुलुगनी गांव का रोहित कुमार है। सिसवा बाजार के दुकानदार की हत्या थी। 11 नवंबर की शाम सात बजे थावे थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान निवासी बीसागर अपने सात वर्षीय बेटे के साथ सिसवा बाजार से घर जा रहे थे, तभी रोहित कुमार ने सिर में गोली मार दी।इलाज के दौरान बीसागर की मौत हो गयी थी। थावे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। एसपी ने रोहित कुमार पर इनाम घोषित किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में 14 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण; युवती से गैंगरेप-हत्या के बाद एसपी ने की कार्रवाई, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर     |     सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग पॉइंट्स का होगा विस्तार     |     दहेज के लिए विवाहिता को अर्धनग्न हालत में घर से निकाला, चार पर केस दर्ज     |     भ्रष्टाचार के मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी और बाबू पर गिरी गाज; किए गए निलंबित, केस दर्ज     |     कौशाम्बी में 4 बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति ने किया विरोध तो ड्रम में भरने की दी धमकी     |     कार से आए बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, कुछ दिन पहले मृतक जमानत पर आया था बाहर     |     अयोध्‍या में भीषण सड़क हादसा; तीन डंपर आपस में टकराए, आग में जलकर ड्राइवर और क्‍लीनर की मौत     |     IPL सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़, 1.62 लाख कैश जब्त के साथ 9 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दिल्ली हिंसा पर कपिल मिश्रा पर FIR करने का आदेश, सौरभ भारद्वाज ने मांगा मंत्री का इस्तीफा     |     आधी रात को दिल्ली की सड़कों पर उतरीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कहा- मानसून से पहले बाहरी रिंग रोड होगी गड्ढा मुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000