पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शहर कोतवाली क्षेत्र के बागलखराव पुलिया के समीप गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों बदमाशों ने तीन जुलाई को वी-मार्ट के सामने रेडियेंट कैश मैनेजमेंट के कर्मचारी के साथ 2.11 लाख रुपये की लूट की थी।

पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट के 1.45 लाख रुपये,दो तमंचा, कारतूस,घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल बरामद किया।गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठोठिया गांव निवासी दिनेश राम उर्फ कल्लू और महादेव पारा गांव निवासी राजन राम के रूप मे हुई है। पुलिस की गोली से दिनेश राम उर्फ कल्लू घायल हुआ है। मिली जानकारी अनुसार मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रामसेवक रेडियन्ट कैश मैनेजमेंट सर्विस लि. गोरखपुर में कलेक्शन का काम करते हैं।

तीन जुलाई को कई स्थानों से कैश कलेक्शन करते हुए कुल 7.11,011 रुपये इकट्ठा किया और जैसे ही वी मार्ट से समय लगभग 12.19 बजे निकले कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने आकर बंदूक सटाकर पैसे से भरा बैग छिन कर भाग गए। रामसेवक ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई। घटना की जांच के लिए चार टीमों का गठन किया गया था। गुरुवार को कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह और स्वाट प्रभारी द्वितीय संयज सिंह को सूचना मिली कि तीन जुलाई को वी मार्ट के पास 7.11 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाश बाइक से बाग लखराव की तरफ आने वाले है।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर पहुंची। कुछ देर बाद बाइक सवार आए तो उन्हें रुकने का इशारा किया गया, लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक मोड़ते समय सड़क पर फिसल गया और भागते हुए वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। घायल बदमाश की पहचान मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठोठिया गांव निवासी दिनेश राम उर्फ कल्लू व दूसरे बदमाश महादेव पारा गांव निवासी राजन राम के रूप में की गई।

घायल बदमाश के पास से लूट का 1,45,300 रुपये, दो तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक बाइक और तीन मोबाइल बरामद किया गया। राजन के विरुद्ध कुल नौ मुकदमें पंजीकृत हैं। पुलिस पूछताछ में राजन ने बताया कि तीन जुलाई को वह लोग वी मार्ट के पास से रेडियेन्श कैश मैनेजमेन्ट के कर्मचारी को तमंचा दिखाकर कुल 7.11 लाख रुपये लूट की घटना करते हुए वहां से भाग गए थे, जिसमें कुल 8 लोग थे। भूमिका के अनुसार रुपयों का बंटवारा किया गया था, जिसमें राजन को एक लाख पांच हजार रुपये और दिनेश को 60 हजार रूपये हिस्से के मिले थे।शेष रूपये फरार साथियों के पास है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000