पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़: चार बदमाश गोली लगने से हुए घायल, लिफ्ट देकर करते थे लोगों से लूटपाट

ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 पुलिस की शातिर बदमाशों के साथ में मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध शस्त्र, घटना में प्रयुक्त कार, लूटे गए मोबाइल फोन और एटीएम आदि बरामद किए हैं। अपनी गाड़ी में लोगों को लिफ्ट देकर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही थी।

मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि यह गिरोह आज थाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। इसी सूचना पर बीटा 2 पुलिस एटीएस गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार कुछ संदिग्ध पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने उन लोगों को रुकने का इशारा किया लेकिन उन लोगों ने अपनी गाड़ी को दौड़ा दिया। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया तो उन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी उन लोगों पर जवाबी फायरिंग की। इसके बाद वह अपनी गाड़ी को छोड़कर एटीएस के पास जंगल की तरफ भागने लगे।

जिसमें चार बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गए। इन सभी बदमाशों को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। इन बदमाशों की पहचान सोनू, हन्सार,अब्दुल और शहजाद के रूप में हुई। इसमें से तीन आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। पैर में गोली लगने से यह घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि यह लोग बड़े ही शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जो आम लोगों को अपनी गाड़ियों में सवारियों के रूप मे लिफ्ट देकर उनसे नगदी, मोबाइल व कीमती सामान लूट लेते हैं। उनके पेटीएम पिन की जानकारी कर खाते से रुपये निकालकर उन लोगों को छोड़कर फरार हो जाया करते थे। इन लोगों पर नोएडा गाजियाबाद में काफी लूट के मुकदमे दर्ज हैं, साथ ही उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सहारनपुर में झाड़ फूक कराने आई नाबालिग किशोरी के साथ हुआ गेंगरेप , आरोपी गिरफ्तार     |     दर्दनाक हादसा, काशीदास की पूजा में टेंट में उतरा करंट, सिपाही समेत चार की मौत; कई लोग झुलसे     |     निलंबित दरोगा परशुराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000