पुलिस से 25 हजार के एक शातिर ईनामी गौ तस्कर से हुई मुठभेड़ एक के पैर में लगी गोली दूसरा बदमाश भाग निकला

झांसी। उत्तर प्रदेश में झांसी के रक्सा थानाक्षेत्र में पुलिस ने 25 हजार के एक शातिर ईनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि रक्सा थानाक्षेत्र में डेली पुल पर मंगलवार देर रात की जा रही चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर दो संदिग्धों को आते देखा गया। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे । बदमाशों को भागता देख पुलिस टीम ने उनका पीछा किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। पकड़े गये बदमाश की पहचान फारूक पुत्र मो़ कादिर निवासी व्यापारी मोहल्ला कस्बा व थाना फरह जनपद मथुरा के रूप में की गयी है जो 27 साल का है और शातिर बदमाश है जिसका लंबा आपराधिक इतिहास है। फारूक गौ तस्करी के मामले में झांसी के थाना रक्सा और सीपरी बाजार से वांछित है। इस पर 25 हजार का ईनाम भी था।

बदमाश के पास से एक तमंचा ,दो जिंदा कारतूस, एक खोखा , तमंचे में फंसा एक मिस कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। क्षेत्राधिकारी सदर (सीओ सदर) अवनीश कुमार गौतम ने इस संंबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गये बदमाश पर जनपद स्तर से 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। यह अंतरराज्यीय गौ तस्कर गैंग का एक सक्रिय सदस्य है। यह पहले भी गौ तस्करी के कई मामलों में संलिप्त रहा है इसी कारण इस पर ईनाम भी घोषित किया गया था। यह अपने वकील के साथ ऐसे ही किसी काम को अंजाम देने के लिए झांसी आया था और पुलिस को इसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। इसका दूसरा साथी भागने मे ंकामयाब रहा है जिसकी तलाश में टीमें लगा दी गयी हैं।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000