चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या

बदायूं। फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव बसौमी में अपनी रिश्तेदारी में आए मुरादाबाद निवासी युवक की हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने को उसके ऊपर तेजाब डाला और प्राइवेट पार्ट का कुछ हिस्सा काटा गया। शव को गांव के पास ग्राम सभा की जमीन में घूर में दबा दिया गया। बुधवार को लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वह चार दिन से लापता था। युवक की मां की तहरीर पर उसके दो ममेरे भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई है।

जिला मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव नानकपुर निवासी आकाश (21) पुत्र गुलजारी एक एक्सपोर्ट करने कंपनी में काम करता था। उसके ममेरे भाई गांव बसौमी निवासी पान सिंह, नेम सिंह और चोखे लाल भी उसी कंपनी में काम करते थे। जिसकी वजह से आकाश अक्सर ननिहाल में आता रहता था। उसका ननिहाल के परिवार की किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आकाश के ममेरे भाइयों को इस बात के बारे में पता चल गया था। आकाश की मां मुन्नी देवी के अनुसार शनिवार को ममेरे भाई उनके घर आए थे और आकाश को साथ में बसौमी ले गए थे। जिसके बाद से आकाश वापस नहीं लौटा। उन्होंने आकाश को फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद जा रहा था।

वह आकाश की तलाश में बसौमी आए। ममेरे भाइयों से जानकारी की। उन्होंने आकाश के बारे में अनभिज्ञता जताई। कहा आकाश तो शनिवार को ही वापस लौट गया था। आकाश के परिजन वापस लौट गए थे। परिजनों ने मंगलवार को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को सूचना दी थी, वहीं अब आकाश का शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ बिसौली उमेश चंद्र ने बताया कि फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव बसौमी में एक युवक का शव मिला था। वह मुरादाबाद का रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजन की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद हत्या की वजह पता चलेगी।

घूर से दिखा हाथ तब मिला शव

बुधवार सुबह राहगीर गंगामढ़ मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने गड्ढे में पड़े घूर से एक हाथ बाहर निकला देखा। पुलिस को सूचना दी। फैजगंज बेहटा के प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाया। वह नग्न था। चेहरा जला हुआ था। प्राइवेट पार्ट का कुछ हिस्सा कटा था। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा था। दुर्गंध आ रही थी। उसकी शिनाख्त आकाश के रूप में हुई। आकाश के ममेरे भाइयों ने फोन करके आकाश के परिजनों को सूचित किया। परिजनों में कोहराम मच गया। वह मौके पर पहुंचे।

ममेरे भाई और अन्य पर रिपोर्ट दर्ज

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रेम प्रसंग ही हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि अभी इस बारे में परिजन कुछ बताना नहीं चाहते। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आकाश के ममेरे भाई पान सिंह और चोखे लाल के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपी घर से भाग गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद हत्या का कारण स्पष्ट होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000