फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट कर भेजते थे विदेश, फिर चलता था धोखाधड़ी का खेल, अब 5 गिरफ्तार

रामपुर थाना साइबर क्राइम ने फर्जी सिम कार्डों को एक्टिवेट कर दक्षिण एशियाई देश कम्बोडिया भेजने वाले सिम विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी सिम के जरिए अलग-अलग राज्यों में करोड़ों की ठगी की है। थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए जांच की।

जांच के मध्य भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र नई दिल्ली एवं मुख्यालय साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश के इनपुट के आधार पर 5 फर्जी सिम विक्रेताओं के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में पंजीकृत किया था। विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन करते हुए साक्ष्य के आधार पर रविवार को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा फर्जी सिम एक्टिवेट करने तथा दक्षिण एशियाई देश कम्बोडिया को सप्लाई करने वाले 5 आरोपियों को जाली अभिलेखों व उपकरणों सहित गिरफ्तार किया। निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि जब आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया 1000 से अधिक फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल नंबर, धनराशि 12 लाख रुपये लेकर साइबर अपराधियों को दक्षिण एशियाई देश कम्बोडिया भेजना स्वीकार किया। पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से ठीक पहले मामले में खुलासा किया है। मामले को लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया है।

46 लोगों से 2.16 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

सिम विक्रेताओं के द्वारा बेचे गये सिम कार्ड, मोबाइल नंबरों से देश के अलग-अलग राज्यों के 46 लोगों के साथ लगभग 2 करोड़ 16 लाख 17 हजार 348 रुपये की धनराशि का साइबर फ्रॉड किया गया है। मागेश्वर, निवासी बैल्लोर, राज्य तमिलनाडु को ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर उनके साथ 1,18,6098 रुपये का फ्रॉड किया गया है। इन्हीं में से 1 मोबाइल नंबर के द्वारा 2 लोगों के साथ जिनमें डेनेली निवासी बैंगलौर, राज्य कर्नाटक के साथ धनराशि 73,75 लाख रुपये तथा सुंद्रेश बी निवासी आसरे परमोदा, बेंगलुरु, राज्य कर्नाटक के साथ 7.73 लाख रुपये का ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर साइबर फ्रॉड किया गया है। गंता सन्तोष निवासी राज्य तेलांगना के साथ 2 लाख रुपये का ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर साइबर फ्रॉड किया गया। अब्दुल शऐब निवासी बंगलौर सिटी कर्नाटक के साथ 2.79 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर फ्रॉड किया गया है। एम पवन कुमार निवासी तिरुपति राज्य आंध्र प्रदेश के साथ धनराशि 1.6 लाख का इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर फ्रॉड किया। अदनान मंसूरी निवासी बापी टाउन वलसाद गुजरात के साथ इन्वेस्टमेंट के नाम पर 2 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया है।

35 मोबाइल नंबर की 46 शिकायत

35 मोबाइल नंबरों के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर अलग-अलग राज्यों के साथ साइबर फ्रॉड की 46 शिकायतें प्रकाश में आई हैं। फर्जी ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर, अलग-अलग फर्जी ट्रेडिंग कंपनियों के महिला मैनेजर की डीपी लगाकर ट्रेडिंग में दोगुना लाभ का लालच देकर फेक वेबसाइट, फिसिंग एप्लिकेशन के माध्यम से देश के अलग-अलग राज्य के लोगों के साथ साइबर धोखाधड़ी करते हैं। फर्जी ट्रेडिंग कम्पनी के नाम से बनाए गए ग्रुप में मोबाइल नंबरों की संख्या अधिक होती है। जिससे शिकायतकर्ता द्वारा सभी मोबाइल नंबरों के विरूद्ध शिकायत दर्ज नहीं कर पाते हैं। अभी तक विश्लेषण के दौरान 167 मोबाइल नंबरों का संचालन दक्षिण एशियाई देश कम्बोडिया से होना पाया गया है।

फर्जी सिम निकालने का तरीका

सिम खरीदने वाले ग्राहक का अँगूठा लगवाकर एक सिम बायोमैट्रिक आधारित से एक्टिव कर अपने पास रख लेते है। जिसे साइबर अपराध कारित करने के लिए दक्षिण एशियाई देश कम्बोडिया से उपयोग करने के लिए 1200 प्रति  सिम की दर पर बेच देते हैं। दूसरा सिम ग्राहक के आधार कार्ड पर एक्टिव कर ग्राहक को देते जिससे सिम खरीदने वाले को पता ही नहीं चलता था, कि उसके नाम से दो सिम एक्टिव कर लिए है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

साहब खान निवासी नई बस्ती, अजीतपुर, परवेश निवासी ग्राम खेमपुर थाना अजीमनगर, फैजान निवासी बहजोड़ी टोला, थाना गंज, नूर मोहम्मद निवासी ग्राम मिलकहासम, थाना भोट, साबिर निवासी ग्राम हकीमगंज थाना अजीमनगर है। पुलिस को उनके पास से 6 मोबाइल फोन, 12 जाली आधार कार्ड, 2 आधार कार्ड, 3 फिंगर प्रिन्ट स्कैनर, 1 कलर प्रिंटर बरामद किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000