संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों के सामने किसान ने खाया जहर,तहसील में मचा हड़कंप

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव बिलंदापुर निवासी किसान बलजीत सिंह बग्गा ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। बलजीत को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी पर ले जाया गया। बाद में उसको राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि बलजीत सिंह ने जहर क्यों खाया है।

मिली जानकारी के अनुसार‌ शनिवार को सीडीओ एसबी सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनी जा रही थीं। मौके पर एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, एसडीएम संजय कुमार पांडे, सीओ पंकज पंत, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय भी मौजूद थे। इस दौरान समाधान दिवस में पहुंचे किसान बलजीत सिंह बग्गा ने जेब से पुड़िया निकालकर सफेद पाउडर खा लिया। पुलिस ने उनको पकड़ लिया। घटना से समाधान दिवस में अफरातफरी मच गई। बलजीत को लेकर अधिकारी सीएचसी पहुंचे और इलाज शुरू कराया।

सीडीओ ने बताया कि शिकायत सुनने के दौरान एक व्यक्ति आया और किसी से कुछ कहे बिना पुड़िया निकालकर पाउडर का सेवन कर लिया। पुड़िया पर सल्फास लिखा था। बलजीत सिंह बग्गा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट का अवलोकन किया जा रहा है। बलजीत को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। बलजीत सिंह के परिजनों को भी सूचना दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000