पिता बना सौदागर कोख में ही किया था मासूम का सौदा,पत्नी की डिलीवरी होते ही बेचा बच्चा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी की डिलीवरी होते ही पिता ने बच्चे का सौदा कर दिया।मेडिकल कॉलेज में बच्चा चोरी के बाद आरोपी पिता का राज खुल गया। आरोपी पिता के पास से 82 हजार रुपए बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि डिलीवरी से पहले ही कोख में बच्चे का सौदा हो चुका था और महिला के प्रसव के बाद बच्चे को देकर पैसा ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मेडिकल थाना क्षेत्र के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का है। मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में महिला को भर्ती कराया गया था। सोमवार देर रात महिला का प्रसव हुआ। प्रसव के कुछ घंटे बाद नशेड़ी पिता ने बच्चे को ले जाकर एक दंपति को सौंप दिया और एक लाख रुपए ले लिया। रुपए लेते ही कुछ पैसे नशेड़ी पिता ने खर्च कर दिए,लेकिन मेडिकल कॉलेज में बच्चा चोरी होने का हल्ला मच गया।

पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो नशेड़ी पिता की सच्चाई सामने आ गई और उसके पास से 82000 रुपए बरामद हुए। बच्चे की मां की माने तो पहले ही बच्चे सौदा हो चुका था। शर्त के मुताबिक अगर बेटा हुआ तो बच्चे का एक लाख देना होगा। इस सौदे में नशेड़ी पिता के साथ बच्चे की मां की भी सहमति थी। प्रसव के बाद बच्चे की डिलीवरी देनी थी। बच्चे की मां के मुताबिक सब काम हो गया, लेकिन जब मेडिकल कॉलेज में बच्चा चोरी का हल्ला मच गया तो राज खुल गया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले रखा है, लेकिन पुलिस भी कंफ्यूज है कि इस मामले को अपराधिक धाराओं में कैसे दर्ज किया जाए, जहां दोनों ही पक्ष सहमत हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000