चार बच्चों की हत्या के बाद प‍िता ने की आत्महत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक शख्‍स ने अपने चार बच्‍चों की हत्‍या के बाद आत्‍महत्‍या कर ली। घटना से गांव में सनसनी मच गई। एसपी समेत अन्य पुल‍िस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना रोजा के मानपुर गांव की है। राजीव कुमार ने अपने चार बच्चों की बांका से गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। राजीव की पत्नी एक दिन पहले ही मायके गई थी। सुबह पिता खेत से घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।

एक द‍िन पहले मायके गई थी बहू…

राजीव के पिता पृथ्वीराज ने बताया कि उनकी बहू क्रांति एक दिन पहले अपने मायके बरेली फतेहगंज पूर्वी के करौली गांव गई थी। दोपहर दो बजे के बाद वह भी खेत पर गन्ने की बोआई कराने चले गए। गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे घर वापस आए तो मेन गेट बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं आया तो दीवार फांदकर अंदर पहुंचे।

सभी बच्‍चों की कटी हुई थी गर्दन…

कमरे में चारपाई पर उनकी पोती 12 वर्षीय कृति, नौ साल की सृष्टि, सात वर्षीय प्रगति व चौथे पांच वर्ष के रिषभ के शव पड़े थे। सभी की गर्दन कटी हुई थी। पास में ही बांका पड़ा था। कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे से राजीव का शव लटका था।

स‍िर में चोट लगने की वजह से तनाव में रहता था राजीव…

पृथ्वीराज ने बताया कि उनके बेटे के सिर में दो साल पहले चोट लग गई थी। उसके बाद से वह अक्सर मानसिक तनाव में आ जाता था। उसने ऐसी ही परिस्थिति में किसी बात पर नाराज होकर घटना को अंजाम दिया होगा।

मृतक की पत्नी का इंतजार…

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिस तरह की परिस्थितियां हैं उससे साफ है कि राजीव ने ही बच्चों की हत्या करने के बाद अपनी जान दी है। मृतक की पत्नी के आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद स्थिति साफ होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000