शराब को लेकर हुई कहासुनी, पिता ने की बेटे की हत्या

फतेहाबाद के टोहाना क्षेत्र के गांव कन्हडी में बीती रात एक पिता ने बेरहमी से अपने 16 वर्षीय नाबालिग बेटे की हत्या कर दी। आरोपी नशे का आदी है।बताया गया है कि बीती रात और पिता पुत्र में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद आधी रात उसने चारपाई के पाये से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर अपने बेटे को मौत के घाट उतार डाला। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह उन्हें नागरिक अस्पताल से सूचना मिली थी कि गांव कन्हडी से मृतावस्था में एक युवक लाया गया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि युवक के सिर पर कई वार किए गए थे इसके बाद युवक की मां से शिकायत मिली।

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक की मां माया देवी ने बताया कि उसका पति दलबीर सिंह शराब पीने का आदि है और इसी बात को लेकर बीती सायं को दलबीर सिंह और उनके बेटे सचिन के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद उसने बीचबचाव करते हुए खाना खिला कर दोनों को सुला दिया था। रात करीब तीन बजे उसके पति ने उसे उठाकर बताया कि उसने सचिन को मार डाला है। वह उठी तो पता चला कि सचिन के सिर पर चारपाई के पाये से कई बार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, वे तुरंत उसे अस्पताल ले गए लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सचिन दसवीं कक्षा का छात्र था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000