पत्नी पर गंदी नजर और भद्दे कमेंट्स करता था पिता, बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के इटावा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की।

जानिए क्या है पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक, जसवंतनगर में 30 जून की रात में दर्शन सिंह नाम के व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा जांच की गई तो पता चला कि मृतक के बेटे ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद  पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। बताया कि उसे शराब के नशे की लत है, जिसकी वजह से उसका पिता के साथ विवाद रहता था। इसके अलावा आरोपी ने बताया कि वह चाहता था कि आगरा वाला प्लॉट को बेच दिया जाए, लेकिन उसके पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। 30 जून को उसकी मां और बहन ननिहाल गए थे। इसी का फायदा उठाकर उसने पिता के खाने में नशे की गोलियां मिलाई फिर कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

पत्नी पर थी पिता की गंदी नजर…

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पिता उसकी पत्नी पर गंदी नजर रखता था। जिसकी वजह से वह आहत था। उसने बताया कि खुद को बचाने के लिए उसने घर का सामान बिखेर दिया था। जिससे यह घटना लूट की लगे। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटे में ही गिरफ्तार कर 302 आईपीसी के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी कर ली। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रोटी और जूस के बाद अब मसाज में थूकने का मामला,  पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार     |     घूमने की बात कहकर घर से निकले तीन दोस्तों की नदी में डूबकर हुई मौत     |     घर में घुसकर शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत     |     प्रतापगढ़ कुंडा में सांड से टकराई बाइक, इलाज के दौरान किसान की हुई मौत     |     अंतिम संस्कार के लिए जा रहे परिवार के साथ हुआ भयानक हादसा, 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर     |     भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, 3 लोगों की हुई मौत     |     डबल मर्डर हत्याकांड में आरोपी के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या     |     जिस पिता ने कंधे पर बैठाकर दुनिया दिखाई, बेटे ने उसी की ईट से कूचकर कर दी हत्या, बचाने दौड़ी बहन को भी किया घायल     |     प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर पत्नी की बटखरे से हत्या की, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमले में पाक आतंकी सैफुल्लाह का था हाथ,भेजे थे पीओके से आतंकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000