अत्याचारों से तंग आकर माता-पिता ने शराबी बेटे की हत्या के लिए 8 लाख की दी सुपारी

हैदराबाद में शराबी बेटे के अत्याचारों से तंग आकर माता-पिता ने उसकी हत्या के लिए 8 लाख की सुपारी दी। मृतक साईं राम के पिता क्षत्रिय राम सिंह एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मारे गए लड़के के माता-पिता, मामा और 4 अन्य सुपारी लेने वाले शामिल हैं। मृतक साईं राम 26 वर्ष का था और अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और शराब का भुगतान नहीं करने पर अपने माता-पिता की पिटाई करता था। निराश होकर माता-पिता ने उसकी हत्या के लिए सुपारी दे दी। मृतक को मंदिर ले जाने के बाद आरोपी ने उसे शराब पिलाई और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सीसीटीवी में कार देखकर पकड़ा गया। आरोपी साईं राम का शव 18 अक्टूबर को सूर्यापेट के मुसी से बरामद किया गया था। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि साईं राम परिवार की गाड़ी में आखिरी बार कहीं गए थे। शव मिलने के बाद साईं राम के माता-पिता उसी कार में मोरचुरी गए थे। वहां उन्होंने बेटे के शव की शिनाख्त की। पुलिस का शक इसलिए भी गहरा गया क्योंकि माता-पिता ने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हत्या से पहले मंदिर ले गए पुलिस ने बताया कि 18 अक्टूबर 2022 को आरोपी सत्यनारायण और रवि पारिवारिक कार में साईं राम को एक मंदिर ले गए थे। वहां बाकी आरोपी उससे मिले। सभी ने मिलकर शराब पी और नशे में धुत होकर रस्सी से साईं राम  का गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपियों ने शव को  मुसी नदी में फेंक दिया। साजिश में लड़के का मामा भी शामिल था। हुजूराबाद सर्कल इंस्पेक्टर रामलिंग रेड्डी के अनुसार, दंपति ने मामा सत्यनारायण को हत्या की साजिश में शामिल किया था। उन्होंने योजना में मिरयालागुड़ा मंडल के आर रवि, डी धर्मा, पी अगराजू, डी साई और बी रामबाबू को भी शामिल किया। हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये एडवांस में दिए गए थे। बाकी साढ़े छह लाख रुपये हत्या के तीन दिन बाद देने का फैसला किया गया। पुनर्वास केंद्र भी भेजा था। क्षत्रिय राम सिंह मारिपेडा बांग्ला गांव के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक हैं, जिन पर बेटे की हत्या में सुपारी होने का आरोप है। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। दंपति की एक बेटी है जो अमेरिका में बस गई है। परिवार ने मृतक साईं राम को नशामुक्ति के लिए हैदराबाद के एक पुनर्वास केंद्र भी भेजा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इससे निराश होकर माता-पिता ने उसे मारने के लिए सुपारी दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000