महिला फरियादी को पुलिस कर्मियों ने घसीटा, वीडियो वायरल होने पर एक्शन में अधिकारी

हरदोई में एसपी ऑफिस के ठीक सामने महिला फरियादी को महिला सिपाहियों द्वारा सड़क पर काफी दूर तक घसीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसपी ने शनिवार (30 सितंबर) को इस वायरल वीडियो पर कहा कि इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई है। दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह से किसी को अपमानित करने का किसी को अधिकार नहीं है। दरअसल महिला अपने सास ससुर की शिकायत करने पुलिस कार्यालय आयी थी। पिहानी थाना क्षेत्र के बूढा गांव की महिला परबीना जो मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है, इससे पहले भी कई बार आकर अपने सास ससुर की शिकायत कर चुकी है।

महिला पहुंची थी शिकायत करने…

शनिवार (30 सितंबर) को ये अपनी एक बच्ची के साथ शिकायत करने पहुंची थी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इसको महिला थाना भेजा गया, लेकिन यह रास्ते में ही लेट गई। महिला पुलिसकर्मियों ने इसे अपने साथ चलने को कहा, लेकिन यह टस से मस नहीं हुई। सड़क पर लेटे होने के कारण ट्रैफिक भी बाधित होने लगा।

रास्ते में लेट गई महिला…

इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने इसे दोनों हाथ से उठाया और ले जाने लगी तो रास्ते में ही ये लेट गई। फिर महिला पुलिसकर्मियों ने इसे घसीटकर गाड़ी में बैठाया और महिला थाने ले गईं। पुलिस अधीक्षक केएस गोस्वामी ने घटना की जांच सीओ को सौंपी है। एसपी हरदोई केशव चंद्र गोस्वामी ने कहा कि एक महिला को दो महिला पुलिसकर्मी पकड़ रही थी. वो महिला सड़क पर लेट रही थी।

पुलिसकर्मियों पर की जाएगी कार्रवाई…

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी पहले उसे उठाकर लेकर जा रही थीं। फिर महिला लेट गई तो वे उसे घसीट के ले गईं. सीओ लाइन से तुरंत कहा कि उनकी रिपोर्ट दें और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. किसी को भी इस तरह घसीटना नहीं चाहिए। सम्मान से उनको ले जाना चाहिए। अगर मानसिक रूप से बीमार भी हैं और उनसे नहीं संभल रही है तो दूसरे लोगों को बुला लेना चाहिए। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000