शादी से मना करने पर महिला सिपाही से साथी कांस्टेबल ने बीच सड़क की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल

नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला आरक्षी को बंधक बनाकर जानलेवा हमला, छेड़छाड़ व शादी का दबाव बनाने के मामले में नामजद सिपाही पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस अभी जांच-जांच खेल रही है। महिला आरक्षी से जोर-जबरदस्ती का वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। औरैया निवासी महिला आरक्षी नगर कोतवाली में तैनात है। उन्होंने दर्ज एफआईआर में बताया कि सिपाही अंकित कुमार यादव से उनकी जान-पहचान ड्यूटी के दौरान हुई थी। सरकारी कामकाज के सिलसिले में उनकी आपस में बातचीत होने लगी।

इस बीच सिपाही उन पर शादी का दबाव बनाने लगा। 23 मई से लेकर अब तक विभिन्न तिथियों में सिपाही ने विभिन्न जगहों पर उनके साथ मारपीट की। बंधक बनाया और छेड़छाड़ की। शादी न करने पर आत्महत्या करके फंसा देने की धमकी भी दी। महिला आरक्षी ने नगर कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने 23 जून को आरोपी सिपाही के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़छाड़ और अपहरण समेत 10 धाराओं में केस दर्ज किया, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बाइक पर बैठकर सिपाही महिला आरक्षी से जोर-जबरदस्ती करते देखा जा रहा है। हालांकि, न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

पुलिस अधिकारी भी मामले में कुछ साफ बोलने से कतरा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि जब महिला आरक्षी को कार्रवाई के लिए इतना संघर्ष करना पड़ रहा है तो आम नागरिकों को मिलने वाले न्याय का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। सिस्टम का हाल: प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि वीडियो सामने आया है। सत्यता जांचने के लिए विवेचक को भेजा गया है। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। उसके बाद ही सिपाही को कोर्ट में पेश किया जाएगा। केस दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर सिपाही पर निलंबन की बात पूछने पर उन्होंने टाल दिया और कहा कि वह हैदरगंज थाने में तैनात है। वहीं, एसएसपी राजकरन नय्यर के सीयूजी और व्यक्तिगत नंबरों पर फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000