वाइन शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख

गाजियाबाद। शहर के एक वाइन शॉप में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में आग लगने की ये घटना सामने आई, जहां देर रात एक बजे वाइन शॉप में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। आनन-फानन में इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

रात को एक बजे लगी आग…

दरअसल, गाजियाबाद में मॉडल शॉप व रेस्टोरेंट में देर रात आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि रात में दूर तक आग की लपटें देखी गईं। लपटों के साथ-साथ आसमान में धुएं का गुबार भी फैल गया। रात को 1:16 बजे आग की सूचना फायर स्टेशन और पुलिस को दी गई। इसके बाद फायर ऑफिस से दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। वाइन शॉप में अलग-अलग ब्रांड की शराब रखी हुई थी।

दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू…

बता दें कि गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन में BYOB Tha Weekend के नाम से मॉडल वाइन शॉप है। इसमें सभी ब्रांड की शराब बेची जाती है। यहीं पर बाहरी हिस्से में कैंटीन व रेस्टोरेंट भी बना हुआ है, जहां लोग खाना खाने के अलावा ड्रिंक भी करते हैं। रविवार रात इस वाइन शॉप में अचानक आग लग गई। इसके बाद बाहर कैंटीन में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम और फायर विभाग को दी। इसके बाद फायर ऑफिस से पहले दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बाद में दो और गाड़ियों को भेजा गया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। सीएफओ राहुल पाल का कहना है कि रात में आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां भेजी गई थीं। आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000