भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रेलर की आमने सामने हुई टक्कर, खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे 3 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत

राजधानी जयपुर के पास मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे (NH-148) पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रतनपुरा गांव के पास स्थित गठवाड़ी मोड़ पर उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। घटना के काफी समय बाद रायसर थाना पुलिस और हाईवे चेतक मौके पर पहुंचे, जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही और देर से पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की।

खाटूश्यामजी जा रहे थे सभी यात्री…

जानकारी के मुताबिक मृतक कार सवार सभी श्रद्धालु खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके परखच्चे उड़ गए और शव बुरी तरह क्षतविक्षत हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। करीब आधे घंटे की कोशिश के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल दो व्यक्तियों को तुरंत एंबुलेंस से निम्स अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू…

रायसर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह राठौड़ मौके पर पहुंच चुके हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक करने के दौरान नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000