मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज,पत्नी से की मारपीट,वीडियो वायरल

नोएडा। उत्तर प्रदेश के चमक दमक वाले शहर नोएडा में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ पत्नी से मारपीट करने के मामले सेक्टर16 थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। विवेक बिंद्रा पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी यानिका के साथ मारपीट की है।पुलिस ने इसकी जानकारी दी।यानिका के भाई ने एफआईआर दर्ज कराई है।

विवेक बिंद्रा के झगड़े का वीडियो वायरल..

पिटाई के बाद यानिका का कई दिन तक दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चलता रहा।यानिका के साथ इस कदर मारपीट की गई है कि उनके कान का पर्दा तक फट गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। विवेक बिंद्रा का पत्नी यानिका से झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विवेक बिंद्रा अपनी सोसाइटी के मेन गेट पर अपनी पत्नी यानिका के साथ जबदस्ती कर रहे हैं।

एफआईआर में विवेक बिंद्रा पर लगे ये आरोप…

महिला के भाई वैभव क्वात्रा ने पुलिस में जो शिकायत दी है उसमें उसने बताया है कि मेरी बहन की शादी 6/12/2023 को ललित मानगर होटल मे विवेक बिन्द्रा से हुई थी,जो नोएडा में सुपरनोवा वेस्ट रेसीडेन्सी, फ्लैट- 4209, सेक्टर 94 में रहते हैं। 7/12/2023 की सुबह 2.30 से 3.00 बजे के बीच मेरे जीजा विवेक बिन्द्रा अपनी मां प्रभा जी से बहस बाजी कर रहे थे। इस बात को लेकर मेरी बहन यानिका ने बीच बचाव किया तो मेरे जीजा ने मेरी बहन के साथ कमरा बन्द करके गाली-गलौज करते हुए खूब मारपीट की, जिसकी वजह से उसके पूरे शरीर पर घाव हैं। कान से सुनाई भीं नही दे रहा। बाल भी खूब नोचे और सर के घाव की वजह से चक्कर भी आ रहे हैं। जिसका इलाज कडकड़डुमा दिल्ली स्थित कैलाश दीपक हॉस्पिटल में हो रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000