प्रयागराज में मिला पहला कोरोना पाॅजिटिव,घर में किया गया आइसोलेट,स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

प्रयागराज। कोरोना का नया वेरिएंट एक बार फिर लोगों को डराने लगा है। कोरोना के इस वेरिएंट को लेकर लोगों में दहशत है। करेली में एक 24 वर्षीय युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया है। युवक को सर्दी जुकाम हुआ था,कोरोना का लक्षण दिखने पर डॉक्टर ने जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना पाॅजिटिव युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह कहीं से यात्रा करके नहीं आया था,लेकिन संभावना जताई जा रही है कि कुछ और लोग भी कोरोना पाॅजिटिव हो सकते हैं,जिनमें किसी एक के संपर्क में आने से युवक कोरोना पाॅजिटिव हुआ। कोरोना नियंत्रण के नोडल अधिकारी बनाए गए डा. वरुण क्वात्रा ने बताया कि युवक को उसके घर में ही आइसोलेट किया गया है। घर के लोगों से भी जांच करा लेने के लिए कहा गया है। घबराने वाली कोई बात नहीं है, लोगों को बस सजग और सतर्क रहना होगा। डा. वरुण क्वात्रा ने बताया कि शासन ने भी गाइडलाइन जारी की है,जिसका अनुपालन जनहित में जरूरी है। लोगों को भीड़ भाड़ से बचना चाहिए। इसके साथ ही मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।

जेएन.1 के लक्षण क्या है…

सीडीसी के मुताबिक कोरोना के इस नए वेरिएंट के अभी तक कोई खास लक्षण नजर नहीं आए हैं।ऐसे में यह पता लगा पाना मुश्किल है कि इसके लक्षण कोविड-19 के अन्य वेरिएंट से अलग है या नहीं। वहीं बात करें कोरोना के आम लक्षणों की तो इनमें निम्न शामिल हैं। बुखार,लगातार खांसना,जल्दी थकान होना,नाक बंद या जाम हो जाना,नाक का बहना,दस्त और सिर में दर्द।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     करणी सेना के साथ राजा भइया, सपा सांसद के खिलाफ कल आगरा में बड़ा संग्राम     |     अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार फार्च्यूनर में बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा     |     नदी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत     |     मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 100 फीट की ऊंचाई से गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत     |     बीजेपी की बाइक रैली में मारपीट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर चाकू से हमला     |     पार्षद ने नगर निगम डिपो प्रभारी को लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली, घटना से सनसनी का माहौल     |     आकाशीय बिजली का कहर; मां-बेटे पर गिरी बिजली, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर     |     फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने के मामले में कांग्रेस नेता समेत 8 आरोपी गिरफ्तार     |     गवाही देने के लिए घर आए सेना के जवान की गोली मारकर हत्या      |     भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित कार 7 बार पलटी, जेवरानी-जेठानी की दर्दनाक हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000