पहले चलाया अफेयर, फिर शादी के लिए मुस्लिम डॉक्टर ने धर्मांतरण का डाला दबाव, प्रेमिका ने खा लिया जहर

लखनऊ KGMU में महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने साथी डॉक्टर पर शादी से पहले धर्म बदलने का दबाव देने का आरोप लगाया। इनकार पर रिश्ता टूटने से आहत महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। मामले में जांच जारी है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक हिंदू महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पढ़ने वाले एक पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर ने प्रेम संबंध के दौरान शादी से पहले धर्म बदलने का दबाव डाला। महिला ने इसका विरोध किया तो प्रेमी ने रिश्ता तोड़ दिया। इससे मानसिक रूप से परेशान होकर महिला ने जहरीली टैबलेट खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

गंभीर हालत में उन्हें KGMU के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और उन्हें छुट्टी दे दी गई। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि जुलाई 2025 में महिला की मुलाकात साथी रेजिडेंट डॉक्टर से हुई। बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए।

परिवार का कहना है कि पुरुष डॉक्टर ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाया और भावनात्मक शोषण किया। जब शादी की बात आई तो उसने धर्मांतरण की शर्त रखी। लेडी डॉक्टर के इनकार करने पर उसने रिश्ता खत्म कर दिया। इसके बाद मानसिक तनाव से पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश की। परिवार ने उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां ICU में इलाज के बाद उनकी जान बची। अब पीड़िता स्वस्थ हो रही हैं।परिवार ने मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल और राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

‘पहले भी एक हिंदू महिला का करवा चुका है धर्मांतरण’

परिवार का दावा है कि आरोपी पुरुष रेजिडेंट डॉक्टर का विवादों से पुराना नाता है। फरवरी 2025 में उसने एक अन्य हिंदू महिला रेजिडेंट डॉक्टर का धर्म बदलवाकर शादी की थी। अब इसी तरह दूसरी पीड़िता को सब्जबाग दिखाकर फंसाया और धर्मांतरण का दबाव बनाया। विरोध करने पर रिश्ता तोड़ दिया।

KGMU प्रशासन का बयान

KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि महिला रेजिडेंट का इलाज सफल रहा और अब उनकी तबीयत ठीक है। मामले की जांच कराई जा रही है। यह मामला लखनऊ में संवेदनशील मुद्दों को फिर से उजागर कर रहा है। पीड़िता के परिवार ने न्याय की मांग की है, जबकि जांच जारी है। ऐसे मामलों में भावनात्मक शोषण और मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय बन रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000