दिल्ली से बागडोगरा जा रहे विमान में बम में मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। विमान को लखनऊ में उतारकर उसकी जांच की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचते ही उसकी गहन तलाशी ली गई। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचते ही सुरक्षा कर्मियों ने विमान को अपने घेरे में लिया। आनन-फानन बम निरोधक दस्ते और सीआईएसफ टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। सभी यात्रियों की स्कैनिंग भी की गई है। किसी यात्री को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
प्रतिभा तिवारी खुलासा इंडिया में बतौर उप-संपादक कार्यरत हैं। वे विधि स्नातक (लॉ ऑनर्स) हैं। प्रतिभा का पत्रकारिता में जुनून और समाजिक और राजनीतिक मुद्दों के गहरे समझ ने उन्हें खुलासा इंडिया के लिए एक मूल्यवान संपत्ति बना दिया है।
उन्हें अपराधिक मामलों की कवरेज करने में विशेष रुचि है और समाचार संकलन और लेखन में विशेष अनुभव है। प्रतिभा का कार्य खुलासा इंडिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। वे न्याय और समानता की पक्षधर हैं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए अपने कौशल और ज्ञान का उपयोग करने के प्रतिबद्ध हैं।