कोहरे ने यूपी में धीमी की वंदे भारत समेत 42 से ज्यादा ट्रेनों की रफ्तार,ठंड में यात्री बने चकरघिन्नी

कानपुर। उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ कोहरे की चादर से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है।शुक्रवार से शनिवार देर रात तक वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 42 से अधिक ट्रेनें देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंचीं। ठंड में यात्री ट्रेनों के ल‍िए भटक रहे हैं।कई यात्री इंतजार में वापस लौट गए। कुछ ने ट्रेन का टिकट वापस कर दिया। वहीं स्‍पेशल ट्रेनों ने यात्र‍ियों को बहुत इंतजार कराया।ठंड में यात्री चकरघिन्नी बने हुए हैं, लेकिन ट्रेनों की चाल नहीं सुधर रही है। नौबस्ता के देवेंद्र ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था पर विशेष ट्रेन के देरी से आने घर लौट आए। इसी तरह कई और यात्री भी सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर परेशानी में नजर आए। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कोहरे से निपटने के लिए ट्रेनों में फाग सेफ डिवाइस लगाने का काम तेज किया गया है। जल्द स्थिति सुधर जाएगी।

बता दें कि विशेष ट्रेनों ने शनिवार को भी खूब छकाया। गोरखपुर स्पेशल फेयर सुपरफास्ट स्पेशल छह घंटा देरी से आई। नई दिल्ली क्लोन स्पेशल साढ़े तीन घंटा, नई दिल्ली स्पेशल फेयर सुपरफास्ट फेस्टिवल 13 घंटे देरी से आई। उत्सर्ग एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000