लड़की पर कमेंट करने पर युवक को पीट पीटकर किया अधमरा सिर बीच सड़क पर पैरों से कुचला, चेहरे पर बरसाईं चप्पलें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवक बीच सड़क पर बेसुध पड़ा हुआ है। तीन लड़के उसके सिर-चेहरे पर लगातार लात मार रहे हैं। एक लड़का उसके चेहरे पर चप्पल मारता है। इसी बीच, एक लड़की उसे बचाने आती है। इसके बाद सभी लड़के उसे अधमरा छोड़कर भाग जाते हैं। मामला गीडा के लिटिल फ्लावर स्कूल के पास का है। घटना करीब एक हफ्ते पहले की है। हालांकि वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवक को थाने बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, BRD मेडिकल कॉलेज के पास मनीष नारायण पांडेय रहता है। करीब एक हफ्ते पहले वह अपने दोस्तों के साथ लिटिल फ्लावर स्कूल के पास खड़ा था। इसी बीच उसके दोस्तों ने वहां से गुजर रही एक लड़की को छेड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर 3 लड़के वहां पर पहुंच गए। लड़कों को देखकर मनीष के दोस्त मौके से भाग गए। लेकिन मनीष को उन तीन लड़कों ने पकड़ लिया। मनीष कुछ बोलता, इससे पहले तीनों लड़कों ने उसको पीटना शुरू कर दिया। तीनों ने उसे बेरहमी से लात-घूसों और चप्पलों से पीटा। एक युवक ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन तीनों आरोपी इसके बाद भी नहीं रुके। मौके पर मौजूद लोगों में कोई भी मनीष को बचाने नहीं आया। उल्टा लोग वीडियो बनाते रहे।

जिस लड़की को छेड़ा, उसी ने बचाया…

इसी बीच, वहां से गुजर रही एक लड़की ने मनीष को बचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तीनों आरोपी भाग गए। बताया जा रहा है कि यह वही लड़की थी, जिस पर मनीष के दोस्तों ने कमेंट किया था। बता दें, मनीष गीडा के बुद्धा पीजी कॉलेज से बीटेक कर रहा था। गीडा थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया, पीड़ित युवक मनीष को थाने पर बुलाया गया है। पुलिस द्वारा तहरीर मिलते ही हमला करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000