संपत्ति के लिए पोते ने की उद्योगपति नाना की हत्या, चाकू से 70 बार किया हमला, अमेरिका से पढ़कर लौटा था वापस

हैदराबाद में संपत्ति को लेकर हुए विवाद में वेलजन ग्रुप के चेयरमैन की हत्या कर दी गई है। अमेरिका में पढ़े-लिखे 29 वर्षीय नाती ने अपने उद्योगपति नाना को 70 से अधिक बार चाकू घोंपकर मार डाला। इस विवाद में उद्योगपति की बेटी भी घायल हैं।

नाती को दी थी 4 करोड़ रुपये की संपत्ति…

पुलिस ने सोमवार को बताया कि हैदराबाद के 86 वर्षीय उद्योगपति वेलमति चंद्रशेखर जनार्दन राव की उनके घर पर उनके नाती ने संपत्ति बंटवारे को लेकर कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेजा को पैतृक संपत्ति में उनके हिस्से के तौर पर 4 करोड़ रुपये दिए गए थे।

बहस से हुई शुरुआत…

घटना से पहले कथित तौर पर तीखी बहस हुई। 29 वर्षीय नाती किलारू कीर्ति तेजा ने वेलजन ग्रुप के चेयरमैन राव से कथित तौर पर अनुचित संपत्ति बंटवारे की बात कही। विवाद तेजी से बढ़ा और उसने अपने नाना पर 70 बार चाकू से वार किया। पुलिस के मुताबिक राव के शरीर पर अनगिनत घाव थे। विवाद के दौरान तेजा की मां सरोजिनी देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें चोटें आईं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी ऐंगल से जांच की जा रही है। हत्या में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। तेजा हाल ही में अमेरिका से मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद हैदराबाद लौटे थे और मां के साथ अपने नाना राव के घर गए थे।

जनार्दन राव एक प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिनका योगदान जहाज निर्माण, ऊर्जा और औद्योगिक अनुप्रयोगों सहित कई क्षेत्रों में था। वह काफी बड़े दानदाता थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनार्दन राव करीब 500 करोड़ की संपत्ति वाली कंपनी के चेयरमैन थे। राव की तीन बेटियां और एक बेटा है। तेजा दूसरे नंबर की बेटी सरोजनी का बेटा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000