यूपी में पहली बार महिला पुलिस के साथ बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा तेजी से जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देर रात्रि महिला पुलिस की बदमाशों के साथ पहली बार मुठभेड़ हुई है। बागपत पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्य 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाश पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश पर दो दर्जन से अधिक मुक़दमें दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए उसके एक अन्य साथी पर आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं।

बदमाश के पैर में लगी गोली…

बता दें कि बागपत का बालैनी थाना सन 1847 में बना था। बालैनी थाने की और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यह पहली मुठभेड़ है जो बदमाशो और महिला पुलिस कर्मियों के बीच हुई है। इस मुठभेड़ में 25 हज़ार रुपये का इनामी बदमाश अनीश को पैर में गोली लगी है। अनीस को घायल हालत में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अनीश के साथ उसका एक अन्य साथी कलवा भी गिरफ्तार किया गया है।

बदमाशों के पास से हथियार और कारतूस बरामद…

बालैनी पुलिस सूचना मिलने पर देर रात्रि चेकिंग कर रही तो उसी दौरान बाइक पर सवार होकर जा रहे दोनों बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायर कर भागने का प्रयास किया। बालैनी थाना प्रभारी साक्षी सिंह और उनकी टीम ने बदमाशों का पीछा किया। इसके बाद मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पकड़े गए बदमाश का नाम अनीश निवासी हापुड़ और कलवा निवासी गाजियाबाद बताया गया है।इनके पास से 1 अवैध तमंचा, 1 पौनिया (बन्दूक), जिंदा कारतूस और खोखा, 1 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे…

डिप्टी एसपी प्रीता सिंह ने बताया कि अनीश एक शातिर किस्म का बदमाश है जिस पर करीब दो दर्जन मुकदमें विभिन्न जिलों में दर्ज है और उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। जबकि उसके साथी कलवा पर आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है। बागपत पुलिस पकड़े गए दोनों बदमाशो के अन्य आपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000