विदेशी कपड़े, डेढ़ लाख का चश्मा,जेल में मुख्तार बिताता है लग्जरी लाइफ,फार्मासिस्ट ने किया खुलासा

बांदा। जरायम की दुनिया का बेताज बादशाह माफिया मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है। मुख्तार की मौजूदगी में जेल में अपना काम करने वाले सरकारी फार्मासिस्ट दिलीप गुप्ता ने उस दौर के कई खुलासे किए हैं। दिलीप बताते हैं कि जेल में रहने के बावजूद भी मुख्तार अपने ऐशो-आराम के सामान का जुगाड़ कर लेता है। मुख्तार के पास महंगे ब्रांड के कपड़े और अन्य चीजें होती हैं। मुख्तार ने उन्हें खुद बताया है कि वह जो चश्मा पहनता है वह डेढ़ लाख से ज्यादा का है। मुख्तार अंसारी 7 फीट का जवान है। वह लगभग 6 महीने तक वहां पदस्थ रहे हैं। इस दौरान वह आए दिन मुख्तार का बीपी चेक करने जाते थे।

मुख्तार के साथ अपने अनुभवों को शेयर करते हुए दिलीप बताते हैं कि जब वह मुख्तार के पास जाते थे तो वह खुद ही उन्हें अपने कपड़े और अन्य सामान के बारे में बताता था। एक बार खुद मुख्तार ने उन्हें बताया था कि उसका चश्मा 155000 रुपये का है। दिलीप ने बताया कि इतना ही नहीं मुख्तार जो कपड़े पहनता है वह भी अलग-अलग महंगे ब्रांड के होते थे और वह सभी भारत से बाहर के होते थे,जिनमें कई बड़े ब्रांड्स शामिल हैं। मुख्तार के कपड़े दुबई, फ्रांस, इटली आदि से आते हैं।

एक बार का वाकया सुनाते हुए दिलीप ने बताया कि मुख्तार को दांत में दिक्कत हुई थी,जिसके बाद उसने दांत के डॉक्टर से एक्स-रे लिखवा लिया था। उस वक्त जिला कलेक्टर आनंद सिंह ने उसे मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया था। इस फैसले के बाद जिला कलेक्टर को रातों-रात हटा दिया गया था। दिलीप ने बताया कि उनकी पोस्टिंग मंडल कारागार में लगभग 6 महीने तक रही है। 6 महीने के दौरान वह मुख्तार अंसारी की एक-एक एक्टिविटी से परिचित हो गए थे।

मुख्तार खुद ही बताता था कि उसकी टीशर्ट-शर्ट आदि का क्या रेट है। दिलीप ने बताया कि उस वक्त मुख्तार का जेल के अंदर भी सिक्का चलता था और वह अंदर रहते हुए कई लग्जरी ब्रांड की चीजें पहनता था और खुद ही उनकी कीमतें बताता था। दिलीप ने यह भी बताया कि मुख्तार को बाकियों की तुलना में बहुत ज्यादा सिक्योरिटी में रखा जाता है। मुख्तार ट्रिपल लेयर सिक्योरिती में रह रहा है। 24 घंटे बांदा जेल में चप्पे-चप्पे में लगे कैमरों की मदद से उस पर नजर रखी जाती है। बॉडी कैम के जरिए भी मुख्तार पर नजर रखी जाती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000