पूर्व बसपा विधायक के भतीजे की हत्या:पहले लाठी-डंडों से पीटा, धारदार हथियार से वार किया, फिर सीने पर चढ़ाई गाड़ी

बुलंदशहर में जमीनी विवाद में पूर्व बसपा विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे की हत्या कर दी गई। वह अपने भाई के साथ जमीन की पैमाइश पर गए थे। तभी दूसरे पक्ष से विवाद हो गया।उन्होंने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब दोनों बेसुध होकर गिर गए, तो धारदार हथियार से कई वार किए। इसके बाद दोनों के सीने पर गाड़ी चढ़ा दी और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंची। दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई सूफियान (43) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अकरम (45) का इलाज चल रहा है। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्यासपुर गांव की है।

अब पढ़िए पूरा मामला…

ग्यासपुर गांव निवासी सूफियान और अकरम, सदर विधानसभा क्षेत्र से 2 बार बसपा के टिकट पर विधायक रहे मरहूम हाजी अलीम के भतीजे हैं। उनके पिता हाजी वाहिद प्रॉपर्टी डीलर हैं। वहीं सूफियान के चाचा हाजी यूनुस सदर ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। मौजूदा समय में उनकी पत्नी ब्लॉक प्रमुख हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में हाजी यूनुस ने सदर सीट से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में सैकड़ों की भीड़ पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिनेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

जिला अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एहतियातन 3 थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, स्कॉर्पियो जब्त

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया- दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। पूरा विवाद नीमखेड़ा स्थित डॉ. मुमताज के करीब 24 बीघा बाग से जुड़ा है।

वकील के साथ पैमाइश कराने पहुंचे थे

डॉ. मुमताज इस बाग को बेचने की तैयारी में थे, जिसके लिए सूफियान और अकरम उनसे बातचीत कर रहे थे। रविवार शाम करीब 7:15 बजे नमाज के बाद सूफियान और अकरम अपने वकील कादिर के साथ बाग की पैमाइश करने पहुंचे थे, ताकि रोड साइड के फ्रंट को नापा जा सके।

जब दोनों भाई बाग की पैमाइश कर रहे थे, तभी एक स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति वहां पहुंचा और उनसे पूछताछ करने लगा। देखते ही देखते बातचीत बहस में बदल गई। वहां अन्य लोग भी आ गए। हमलावरों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। सूफियान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं अकरम खतरे से बाहर है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000