पूर्व डीजीपी के परिवार ने दी देवरिया की तरह कांड करने की धमकी,पीड़ित के आरोप पर जानें पुलिस ने क्या कहा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के तरहठी गांव में एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच छिड़ी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर देवरिया जैसा कांड दोहराने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। एक पक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। इधर इस पूरे मामले पर पुलिस की पैनी नजर है। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है कि जांच के बाद आरोप गलत साबित हुआ है।

जिले मुंगराबादशाहपुर का तरहठी किल्हापुर पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव का गांव है। यह गांव हमेशा किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहता है। एक महीने पहले गांव में एक जमीन की पैमाइश को लेकर ग्राम प्रधान से पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के बीच विवाद हो गया था। प्रधान ने पूर्व डीजीपी पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने और पिटाई का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।

अब तरहठी किल्हापुर गांव के पंडित विजय उपाध्याय ने पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के परिजनों पर मंदिर की साढ़े सात बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत में विजय उपाध्याय ने यह भी लिखा है कि यहां के डीएम और एसडीएम उसकी गुहार नहीं सुन रहे हैं। साथ यह भी कहा कि पूर्व डीजीपी के परिजन उसे देवरिया जैसे नरसंहार की धमकी दे रहे हैं।

पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के बड़े भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजलाल यादव का कहना है भूमि विवाद मामले में एक पक्ष शातिराना अंदाज में काम कर रहा है। देवरिया जैसा कांड का आरोप लगाकर मेरे परिवार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। एसपी जौनपुर और सीओ मछलीशहर अतर सिंह को इस मामले की जानकारी दे दी गई है।

थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी का कहना है कि तरहठी गांव में दो पक्षों का आपसी विवाद है। समय-समय पर इस तरह के आरोप प्रत्यारोप दोनों तरफ से ही लगते रहते हैं। देवरिया कांड दोहराने का आरोप जांच में गलत पाया गया है। सही और गलत की सटीक जानकारी एकत्र करके ही कोई कदम उठाया जाता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000