पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद पर फिर चला योगी सरकार का हंटर, 75 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

प्रयागराज। गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद बाहुबली और पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। माफिया अतीक अहमद की 75 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क होगी। डीएम संजय खत्री ने तीनों अवैध संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क करने का आदेश भी जारी कर दिया है। कुछ दिन पहले ही धूमनगंज पुलिस ने अतीक अहमद की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क किया था। पुलिस को 6 सितंबर तक तीनों संपत्तियों को कुर्क कर रिपोर्ट डीएम को सौंपनी है। 6 सितंबर से पहले पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद को लगभग 75 करोड़ रुपए का झटका लगने वाला है। अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों की लगातार धूमनगंज पूरामुफ्ती थाना पुलिस तलाश कर रही थी। इस बीच 24 करोड़ की संपत्ति की कुर्की के बाद पुलिस ने कौशांबी जिले में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम 8 बीघा जमीन का पता लगाया है। इसके साथ ही शाइस्ता के नाम पर ही हाईवे पर पौने चार बीघा जमीन मिली है, जबकि रहीमाबाद में अतीक अहमद के नाम पर ही सवा दो बीघे जमीन होने की जानकारी पुलिस को मिली है। तीनों प्रापर्टी को कुर्क करने के लिए पुलिस ने डीएम से इजाजत मांगी थी। इजाजत मिलने के बाद इन संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई तेज हो गई है।

पुलिस गैंगस्टर एक्ट की धारा 14-1 के तहत माफियाओं की अवैध संपत्तियों को कुर्क कर रही है। इसी एक्ट के तहत अब माफिया घोषित हो चुके अतीक अहमद की लगभग 75 करोड़ की संपत्ति को जल्द कुर्क किया जाएगा। बता दें कि है कि माफिया अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद है तो वहीं उसका छोटा बेटा अली अहमद रंगदारी मांगने के मामले में नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। अली अहमद ने बीते माह 30 जुलाई प्रयागराज जिला अदालत में सरेंडर किया था।अली अहमद पर 50 हजार का इनामी था।अतीक अहमद का बड़ा बेटा मोहम्मद उमर चार सालों से फरार चल रहा है।उमर पर अतीक अहमद के बिजनेस पार्टनर प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को लखनऊ से अगवा कर देवरिया जेल ले जाने और पिटाई कराने के आरोप में लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है और सीबीआई ने मोहम्मद उमर को भगोड़ा घोषित करते हुए दो लाख का इनाम घोषित किया हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000