गिरिडीह में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर लोगों के खाते में लगाते थे सेंध

गिरिडीह। बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर फ्रॉड करनेवाले चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस को यह सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पहरमा निवासी विकास मंडल, सुधीर पंडित, पेरहेता निवासी संदीप राय और अजय राय शामिल हैं।

रविवार को एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि साइबर अपराधियों के पास से 7 मोबाइल, 9 सिम कार्ड और एक बाइक भी जब्त की गई है। एसपी डॉ. बिमल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग में उसरी नदी के समीप ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ में बैठकर कुछ आरोपी साइबर अपराध कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी आबिद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभा आरोपी बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बनकर लोगों के व्हाट्सएप पर केवाईसी अपडेट करने के लिए एपीके फाइल भेजते थे। इसी एपीके फाइल के माध्यम से लोगों के बैंक खाते की निजी जानकारी चुराकर ठगी करते थे। साथ ही गर्भवती महिलाओं को मातृत्व योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर फोन करते और ठगी करते थे. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि पूछताछ में सभी गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की टीम में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार, एसआई कुमार गौतम, गुंजन कुमार, एएसआई संजय मुखियार, हवलदार कमाल अख्तर खान, आरक्षी कृष्णा कुमार सिंह समेत कई जवान शामिल थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000