(सांकेतिक फोटो) उत्तरप्रदेश रामलीला देख वापस लौट रहे; चार लोगों की सड़क हादसे में हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated Oct 2, 2025 18 दो मोटरसाइकिल पर तीन – तीन युवक सवार थे, किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था। एक ही परिवार के दो-दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। श्रीदत्तगंज क्षेत्र से रामलीला देख कर दो बाइक से लौट रहे चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना नगर क्षेत्र के उतरौला मार्ग पर कांदभारी गांव के पास रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक दो मोटरसाइकिल पर तीन – तीन युवक सवार थे, किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था। हादसे में युवकों के घायल होने की सूचना मिली। घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसा 18 Share