फेसबुक पर दोस्ती मोहब्बत में बदली; कश्मीर से 1300 किमी कार चलाकर रायबरेली पहुंची MBBS प्रेमिका, प्रेमी से किया निकाह 

रायबरेली। प्रेमी और प्रेमिका को प्यार क्या से क्या न करवा दे,अगर प्यार सच्चा हो तो फिर सात समुंदर की दूरी क्या चीज है। प्यार में प्रेमी और प्रेमिका सरहदें पार कर जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में देखने को मिला है। फेसबुक पर दोस्ती और फिर प्यार परवान चढ़़ने‌ के बाद कश्मीर की वादियों में रहने वाली युवती ने रायबरेली आकर युवक से निकाह किया।

जानकारी होने पर मंगलवार को युवती का पति पुलिस के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पति ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया के जरिए गुमराह करके युवक उनकी पत्नी को भगा लाया है। पत्नी अपने साथ नकदी और सोना लेकर भी आई है।

पंजाब के मोहाली जिले के ढकोली थाना क्षेत्र के पाईन होम्स के रहने वाले विनोद कुमार ने 2017 में कश्मीर के श्रीनगर की रहने वाली अबिरल के साथ आर्य मंदिर में शादी की थी। फेसबुक पर अबिरल को रायबरेली जिले के डीह के रहने वाले डॉ. फैजान अहमद से प्यार हो गया।

अबिरल ने पति को छोड़कर अपने प्रेमी से मिलने के लिए बीते साल‌ दिसंबर में 1300 किलोमीटर कार चलाकर प्रेमी डॉक्टर फैजान अहमद के घर डीह आ गई। दो दिन पहले अबिरल ने प्रेमी फैजान अहमद के साथ निकाह कर लिया। आज बुधवार को वलीमा है।अबिरल के रायबरेली आकर निकाह करने की जानकारी पर पति विनोद कुमार मंगलवार को डीह थाने पहुंचे और तहरीर दी।

तहरीर में विनोद कुमार ने बताया कि डॉ. फैजान अहमद 24 दिसंबर 2024 को उनकी पत्नी को गुमराह करके अपने साथ भगा लाया।पत्नी अपने साथ पांच लाख का सोना,एक मोबाइल और दो लाख की नकदी लेकर आई है। डीह थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पत्नी प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। फिलहाल प्रकरण को दिखवाया जा रहा है।

पति विनोद कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी अबिरल एमबीबीएस किए हुए हैं। यहां डीह थाने में प्रकरण की तहरीर दी। पुलिस ने कोई जांच करना उचित नहीं समझा।मोबाइल के जरिए उनकी पत्नी से बात करा दी गई। आरोपी पक्ष से पुलिस ने किसी तरह की कोई पूछताछ नहीं की। पुलिस मामले में कार्रवाई के नाम महज खानापूर्ति करती रही।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000