तिहाड़ जेल में हुए गैंगवार, गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की चाकू मारकर की गई हत्या

राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर मिल रही है कि तिहाड़ जेल में गैंगवार की घटना हुई है, इसमें दिल्ली के क्रिमिनल प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तिहाड़ जेल के भीतर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। तिहाड़ की जेल नंबर 3 में शाम 5 बजे गैंगवार की वारदात हुई। गैंगवार में दिल्ली का गैंगेस्टर प्रिंस तेवतिया की हत्या कर दी गई। वहीं, पांच कैदी के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार की शाम पांच बजे के आसपास तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार हुआ। इसमें कुछ कैदियों ने प्रिंस तेवतिया पर चाकूओं से हमला कर दिया। तेवतिया के शरीर पर 5 से 6 चाकू मारे गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रिंस तेवतिया और अन्य घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने प्रिंस तेवतिया को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पिछले महीने तिहाड़ जेल में प्रशासन ने छापेमार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में संदिग्ध वस्तुएं जब्त किए थे। तिहाड़ की जेल नंबर-3 में 9 मार्च की शाम जेल प्रशासन को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस पर तिहाड़ प्रशासन ने जेल में छापा मारा था।

इसमें सर्जिकल ब्लेड, ड्रग और मोबाइल फोन समेत अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुए थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रिंस तेवतिया नाम के कुख्यात गैंगस्टर को दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया था। पिछले साल ही  प्रिंस तेवतिया ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली कैंट इलाके से पिस्टल के दम पर एक फार्च्यूनर गाड़ी लूटी थी।  तेवतिया पर 16 मुकदमे दर्ज हैं और साल-2010 से ये आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है. पुलिस क इसके पास से हथियारों का जखीरा भी मिला था। पुलिस के मुताबिक प्रिंस तेवतिया अपराध की दुनिया में अपनी खास जगह बनाना चाहता था, जिसके लिए वो लॉरेंस बिश्नोई जैसे बड़े गैंगस्टर से संपर्क में रहता था। दोनों की मुलाकात जेल में हुई थी। साउथ दिल्ली में प्रिंस तेवतिया अपना वर्चस्व कायम करना चाहता था। इलाके में जितने भी गैरकानूनी काम चल रहे हैं, उन सभी से उगाही के लिए गंगवाल गैंग और रोहित चौधरी गैंग को टक्कर देने के लिए प्रिंस तेवतिया अपना अलग पहचान बनाने के लिए बड़ी गैंगवार की फिराक में रहता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     गया में युवक की गोली मारकर हत्या, अंबाखार गांव के समीप आहर के पास मिला शव     |     नशे में धुत कार चालक ने बुलेट सवार परिवार को मारी टक्कर, बच्ची गंभीर रूप से घायल, आक्रोशित भीड़ ने की चालक की जमकर पिटाई     |     बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ी 6 लड़कियां, सहेली की पिटाई, बाथरूम से बाल पकड़कर घसीटा     |     राणा सांगा पर अपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में याचिका दायर     |     संविधान के विरुद्ध है जस्टिस यशवंत वर्मा की शपथ,गुपचुप आयोजन से इलाहाबाद हाईकोर्ट बार नाराज     |     भाई के दोस्तों ने किशोरी से की घिनौनी हरकत : विरोध करने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी     |     बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने मचाही तबाही:12 बीघा फसल जलकर राख     |     15 दिन से लापता 8 साल के मासूम का कंकाल गेहूं के खेत से बरामद     |     दिल्ली पुलिस के एक और पिट में लगी भीषण आग, चपेट में आई 345 गाड़ियां; 260 स्कूटी और बाइक जली     |     प्रयागराज में सैयद सालार गाजी की मजार पर फहराए गए भगवा झंडे, जय श्री राम के लगे नारे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000