व्हाट्सएप कॉल पर नग्न होकर युवती ने किया ब्लैकमेल, ठग लिए 2.95 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज

बरेली, व्हाट्सएप कॉल करके युवती ने नग्न होकर एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर दो लाख 95 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। प्रेमनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रेमनगर निवासी व्यक्ति ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 29 दिसंबर 2023 को रात 10 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करते ही कॉल करने वाली लड़की नग्न हो गई और धमकी दी कि उनका फोटो उसके साथ में आ गया है। अब वह फोटो और वीडियो वायरल कर देगी। अगले दिन दोपहर दो बजे उनके नंबर पर एक व्यक्ति ने कॉल करके बताया कि वह साइबर टीम से विक्रम राठौड़ बोल रहा है। व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें दो घंटे में गिरफ्तारी के आदेश हैं।

धमकी दी कि यदि बचना चाहते हो तो यूट्यूबर अधिकारी से बात करके वीडियो डिलीट करा दो। डर के कारण उन्होंने विक्रम राठौड़ द्वारा बताए गए नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति के कहने पर उन्होंने उमेश राय के खाते में 21 हजार 500 रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन यूट्यूबर अधिकारी ने दोबारा फोन करके 43 हजार रुपये केनरा बैंक के दीपक पाल के खाते में डलवा दिए। धमकी देकर आरोपियों ने तीसरी बार भी 1.45 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। आरोपियों ने दो लाख 9500 रुपये ले लिए। इतनी रकम लेने के बाद विक्रम राठौड़ ने दोबारा फोन किया और 80 हजार रुपये मांगे। चौथी बार रुपये मांगने पर वह समझ गए कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने मोबाइल नंबरों के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000