उत्तरप्रदेशरामपुर चौकी पर पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका By Khulasa India News Desk Last updated Sep 25, 2025 16 रामपुर। प्रेमी से शादी के लिए युवती पुलिस के पास पहुंच गई। प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शादी की डिमांड की। कुछ देर बाद दोनों के परिजन भी चौकी पर पहुंच गए। पंचायत के बाद दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया।मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के खोद चौकी का है। दाड़ियाल क्षेत्र की एक युवती बुधवार शाम चौकी पर पहुंची और प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी। पुलिस ने युवती को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। कुछ देर बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी चौकी पर बुला लिया।समझौते के लिए दोनों परिवारों के बीच पंचायत होने लगी। शाम को दोनों परिवारों के बीच शादी के लिए सहमति बन गई। थानाध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया है। समाचार 16 Share