सिपाही के खुदकुशी मामले में प्रेमिका और उसकी सहेली को किया गिरफ्तार, ब्लैकमेल कर हड़पे थे 6 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सिपाही की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया है। वहीं इस घटना में शामिल एक युवक को  तलाशा जा रहा है। बता दें, मंगलवार रात नगर पालिका परिषद के गोदाम में रखी ईवीएम की सुरक्षा में तैनात सिपाही पम्मी ने सरकारी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। सिपाही पम्मी ने सुसाइड से पहले तीन मिनट का वीडियो बनाया था। जिसमें उसने बताया वो कि ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर वह खुदकुशी कर रहा है। वीडियो में सिपाही पम्मी ने कहा कि ‘इस लड़की को ऐसी सजा मिलनी चाहिए, ताकि कोई ऐसा करने की न सोचे। लड़कों की सहूलियात के लिए भी नियम-कानून बनाए जाने चाहिए। अब मैं क्या करूं, मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है, क्योंकि ये लड़की तो मेरे खिलाफ एफआईआर लिखवा देगी।

सिपाही ने सरकारी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की…

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि सिपाही पम्मी के पैतृक गांव की रहने वाली प्राची नाम की युवती से प्रेम संबंध थे। कुछ समय बाद दोनों के संबंध गहरे हो गए। इसके बाद प्राची ने अपनी सहेली सोनिया उर्फ गुड्डन और एक अन्य युवक अमित के साथ मिलकर सिपाही को रेप के मामले फंसाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगे। कांस्टेबल पम्मी मूलरूप से बुलंदशहर जनपद का रहने वाला था। आरोप है कि सिपाही से आरोपियों ने दो साल में करीब छह लाख रुपये हड़प लिए। बावजूद इसके वो बार-बार रुपयों की मांग कर रहे थे। पम्मी ने कई बार अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला भी दिया। बावजूद इसके ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रहा। इससे परेशान होकर सिपारी ने खुद को गोली मार ली थी।

पुलिस ने मृतक की गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली को किया गिरफ्तार…

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मृतक सिपाही को ब्लैकमेल करने वाली प्राची और उसकी सहेली सोनिया उर्फ गुड्डन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार अमित की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000