मेरे बेटे को जिंदगी दे दीजिए,बूढ़ी मां का दर्द सुनकर‌ भावुक हुए सीएम योगी,कैंसर पीड़ित बेटे को भिजवाया अस्पताल

लखनऊ। शक्ति स्वरूपा मां जगतजननी की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्रि में द्रवित बूढ़ी मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खूब आशीर्वाद दिया।मां की जुबां में दर्द था,लेकिन आंखों में उस समय सुकून आ गया,जब उन्होंने अपना दर्द सीएम योगी से बयां किया।बता दें कि सीएम योगी सोमवार को एक बूढ़ी मां का दर्द सुन द्रवित हो गए।सीएम ने तत्काल मां के कैंसर पीड़ित बेटे को एंबुलेंस से सीधे कल्याण सिंह सुपर स्पेशियिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट भिजवाया और बेहतर इलाज का निर्देश दिया।कभी दर-दर भटक रही कानपुर की गरीब बूढ़ी मां के लिए शारदीय नवरात्रि उम्मीद की किरण लेकर आई।

जब बूढ़ी मां सोमवार को जनता दर्शन में सीएम योगी के पास पहुंचीं। सीएम योगी ने सोमवार सुबह जनता दर्शन किया।इस दौरान प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। सीएम एक-एक करके सभी के पास पहुंचे,उनका प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया।इसी बीच कानपुर की रायपुरवा की 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने सीएम से कहा कि महाराज हमारे जवान बेटे को कैंसर हो गया है,हम गरीब हैं, इलाज नहीं करा पा रहे,हमारे पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है, मेरे बेटे को जिंदगी दे दीजिए।इलाज के लिए कुछ आर्थिक सहायता मिल जाए। बुजुर्ग महिला की यह बात सुनकर सीएम योगी ने तत्काल बच्चे को कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशियिलिटी इंस्टीट्यूट भिजवाने और उपचार प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।

सीएम के निर्देश पर जनता दर्शन से सीधे उसे अस्पताल भेज दिया गया, वहां उसकी जांच शुरू हो गई। सीएम ने हर पीड़ित से मुलाकात की। सीएम ने कहा कि सरकार हर सेवा, नारायण सेवा को अंगीकृत कर कार्य कर रही है।सभी प्रदेशवासियों के चेहरे पर खुशी लाना सरकार का उद्देश्य है,इसे लेकर ही सरकार नियमित रूप से कार्य कर रही है।सीएम ने कहा कि इलाज के लिए किसी भी पीड़ित ने स्वयं, जनप्रतिनिधि या किसी भी माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है, उसे सहायता उपलब्ध कराई गई है,हमारी सरकार हर पीड़ित के साथ है, इलाज के लिए सरकार आगे भी आर्थिक सहायता निरंतर रूप से उपलब्ध कराती रहेगी। जनता दर्शन में मथुरा-वृंदावन और लखनऊ से आए व्यक्ति ने अवैध निर्माण की भी शिकायत की।वहीं साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत लेकर भी नोएडा के पीड़ित ने अपनी बात रखी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000