आधी उम्र का प्रेमी बन गया जान का दुश्मन: इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिल्टर का धोखा…52 साल की रानी की, 25 वर्ष के युवक ने ले ली जान

युवक करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर रानी का दोस्त बना था। इस दौरान उनके बीच बातचीत होती रही। दो माह पहले उनके पास एक दूसरे के नंबर पहुंच गए। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। कई बार आरोपी रानी से मिलने के लिए फर्रुखाबाद के एक होटल में जा चुका था।मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में 11 अगस्त की सुबह खरपरी रजबहा के पास मिला शव फर्रुखाबाद के गांव जिठौली की 52 वर्षीय रानी का था, उसकी हत्या प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने के चलते दुपट्टे से गला घोंट कर की थी। सोमवार को एसपी सिटी ने बताया कि दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, मृतका का मोबाइल भी बरामद हो गया।एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह खरपरी रजबहा के पास नगला गहियर जाने वाले मार्ग पर एक महिला का शव मिला था, अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया गया तो मृत्यु की वजह गला घोंटकर हत्या किए जाना बताया गया था।

पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी थी, इस बीच एक सूचना पर कोतवाली पुलिस ने थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी 25 वर्षीय अरुण राजपूत को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ करने उसने महिला की हत्या का राज खोला। उसने बताया कि जो शव रजबहा के पास मिला था, वह जनपद फर्रुखाबाद के गांव जिठौली की रानी देवी पत्नी राजपाल सोमवंशी का था। उसके कब्जे से पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी बरामद हुआ।

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गुड़गांव में कैंटर चालक है। करीब डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर रानी का दोस्त बना था। इस दौरान उनके बीच बातचीत होती रही। दो माह पहले उनके पास एक दूसरे के नंबर पहुंच गए। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। कई बार आरोपी रानी से मिलने के लिए फर्रुखाबाद के एक होटल में जा चुका था। हत्या की वजह को लेकर बताया कि इस दौरान आरोपी रानी से करीब एक डेढ़ लाख रुपये ले चुका था। अब रानी उस पर रुपये वापस लौटाने या शादी करने का दवाब बनाने लगी। कहती थी कि अगर बात नहीं मानी तो जेल जाना होगा। इसके बाद आरोपी ने रानी की हत्या करने का षडयंत्र रचा।

आठ अगस्त को उनके बीच बातचीत हुई तो 10 अगस्त को उसने रानी को मिलने के लिए मैनपुरी बुलाया। दोनों भांवत चौराहे पर दोपहर करीब 12.30 बजे मिले। फिर वहां से पैदल ही खरपरी रजबहा की ओर चले गए। वहां कुछ देर रजबहा के पास बैठ कर बातचीत की, इसके बाद रानी फिर से रुपये लौटाने या शादी करने की बात कहने लगी। इस पर आरोपी ने उसे सब्र रखने के लिए कहा और मौका पाते ही पीछे से रानी के गले में दुपट्टे का फंदा डाल दिया और गला घोंट कर हत्या कर दी। मरने के बाद दुपट्टे में गांठ लगाकर आरोपी कुछ देर वहां रुकने के बाद चला गया था। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है।

आधी उम्र का प्रेमी बन गया जान का दुश्मन

फर्रुखाबाद के गांव जिठौली की रानी (52) खुद को सोशल साइट्स पर जवान दिखाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल करती थीं। अरुण भी फोटो देख कर संपर्क में आया था। दो माह पहले जब दोनों आमने सामने आए तो राज खुला, मगर आधी उम्र का प्रेमी जान ले लेगा, इस बात का अंदाजा शायद रानी को नहीं था।करीब दो माह पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई तो अरुण को रानी की उम्र का अंदाजा भी नहीं था। जब दोनों पहली बार आमने-सामने मिले तो ये राज जाहिर हुआ। अपनी उम्र से आधी उम्र के प्रेमी को रानी स्वीकार कर चुकी थी, शायद अरुण राजपूत इस बात से भी परेशान था। वह शायद रानी से पीछा छुड़ाना चाहता था। अपनी आर्थिक जरूरत पूरी करने के लिए कर रहा था। धीरे-धीरे करीब डेढ़ लाख रुपये ले चुका था। उसे शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि रानी उसके सामने ऐसी शर्त रख देगी। जिसे वह पूरा नहीं कर सकेगा। रानी भी शायद आरोपी के इरादे भांप चुकी थी, तभी तो अपने रुपये लौटाने या शादी करने की शर्त रख दी थी। यही शर्त रानी की हत्या की वजह बन गई। अरुण राजपूत ने शादी न करने व रुपये न लौटाने के लिए खौफनाक कदम उठाया और रानी की हत्या कर दी।

तोड़ कर फेंक दी थी सिम, मोबाइल ले गया था साथ

रानी की हत्या करने के बाद अरुण राजपूत घटनास्थल पर कुछ देर रुका था। जब उसे रानी की मौत का पूरा यकीन हो गया। इसके बाद रानी का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। ताकि पुलिस को उसके बारे में कोई सबूत न मिल सके। सिम को भी तोड़ कर पानी में फेंक दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000