आधा तेरा आधा मेरा… 1.50 करोड़ हड़पने की इनसाइड स्टोरी, हवाला कांड में 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सिवनी में 8-9 अक्टूबर की दरम्यानी रात कटनी से जालना जा रही एक कार से जब्त 2.96 करोड़ रुपये के हवाले में 1.45 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में अभी तक 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।  मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में हवाला बरामदगी मामले ने पुलिस महकमे की छवि को हिला दिया है। हवाला की कथित 2.96 करोड़ रुपये में से 1.45 करोड़ रुपये की ‘बंदरबांट’ के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी CSP पूजा पांडे समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानें पूरा घटनाक्रम

जानकरी के अनुसार, एसडीओपी पूजा पांडेय को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि कटनी से महाराष्ट्र के जालना जा रही क्रेटा कार (MH-13 EK-3430) में 3 करोड़ रुपये हैं। सूचना मिलने पर एसडीओपी पूजा पाण्डेय अपने गनमैन और स्टाफ के साथ और पास के बंडोल थाने के टीआई अर्पित भैरम भी ऑपरेशन में शामिल हुए। रात करीब 1:30 बजे सीलादेही में दोनों टीमों ने गाड़ी को रोक लिया और कार में रखे रुपये पुलिस की गाड़ियों में ट्रांसफर कर लिए। 9 अक्टूबर को सुबह एसडीओपी के दफ्तर में सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र उइके ने सूचना दी कि गाड़ी के मालिक और उनके साथी शिकायत करना चाहते हैं।

इसके बाद हवाला कारोबारी सोहन परमार और उनके तीन साथी एसडीओपी के दफ्तर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, घंटों तक बातचीत और मोलभाव चला। आखिरकार 50-50 के फार्मूले पर सौदा तय हुआ। पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपए अपने पास रखे और बाकी रकम व्यापारी को लौटाने का वादा किया। व्यापारी की गाड़ी में रकम रखी गई, लेकिन आगे जाकर गिनती में 25.60 लाख रुपए की कमी पाई गई। नाराज कारोबारी फिर थाने पहुंचे और थाने में हंगामा शुरू हो गया। इस बीच, दो साथी वहां से चले गए, जबकि सोहन परमार और एक साथी बाकी रकम लेने के लिए डटे रहे। मामले की भनक मीडिया को लगने के बाद यह पूरी घटना उजागर हुई।

अधिकारियों ने तुरंत उठाया कदम

घटना की जानकारी जबलपुर रेंज के डीआईजी राकेश सिंह को मिली, जिन्होंने तुरंत आईजी प्रमोद वर्मा को सूचित किया। आईजी ने एएसपी आयुष गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त किया और संदेह में आए सभी पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया। 9 अक्टूबर की रात को 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया, जबकि 10 अक्टूबर को CSP पूजा पांडे को भी निलंबित कर भोपाल पुलिस मुख्यालय से जोड़ा गया।

1.45 करोड़ रुपए किए गए बरामद

एएसपी आयुष गुप्ता ने पुष्टि की कि पुलिस की जब्ती से 1.45 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तीन दिनों में विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। DGP कैलाश मकवाना ने आदेश में कहा, ‘8 अक्टूबर 2025 को NH-44 शीलादेही बायपास सिवनी में चेकिंग के दौरान बरामद राशि से जुड़े गंभीर कदाचार और प्रथम दृष्टया संदिग्ध व्यवहार के कारण तत्काल निलंबित किया जाता है।” इस प्रकरण में अब तक 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000