शादीशुदा प्रेमिका को मिलने बुलाया होटल, फिर दुपट्टे से गला दबाकर उतारा मौत के घाट

प्रयागराज। सर, मैंने अपने गर्लफ्रेंड की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसकी लाश गेस्ट हाउस में है। रविवार शाम को सबकुछ सामान्य था। लेकिन, सोरांव थाने में जैसे ही एक युवक पहुंचा और उसने यह बात कही, तमाम पुलिसकर्मी सन्न रह गए। हर कोई हैरान होकर युवक को देख रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां युवती का शव पड़ा पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

शादीशुदा है मृतका

मृतका सोरांव थाना क्षेत्र के सराय गोपाल भदरी की रहने वाली थी। 35 वर्षीय महिला सुमन देवी पुत्री संतलाल की करीब 10 साल पहले बलकरनपुर ठगहा गांव में शादी हुई थी। पति से विवाद हुआ तो वह अपने मायने वापस आ गई। वह मायके में ही रह रही थी। रविवार दोपहर बाद वह अपने दोस्त विवेक कुमार के साथ शिवगढ़ उसरही स्थित गेसट हाउस आई थी। कुछ घंटों के बाद विवेक ने खुद थाने पहुंचकर सुमन की हत्या की बात कबूल कर ली है। यह सुनकर प्रभारी निरीक्षक सरांव फोर्स के साथ घटनास्थल गेस्ट हाउस पहुंचे।

उसी दौरान गेस्ट हाउस संचालक की ओर से भी वहां हत्या की सूचना दी गई। एसीपी जंगबहादुर यादव और प्रभारी निरीक्षक सोरांव बृजेश तिवारी ने पूरी स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के बाद में एसीपी सोरांव जंग बहादुर यादव ने कहा कि सोरांव थाने में विवेक कुमार ने आकर बताया कि उसने उसरही के होटल के कमरे में सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कर रही कारणों की तलाश

सुमन की हत्या कर आरोपी विवेक कुमार ने खुद ही थाने पहुंच कर गुनाह कबूल कर लिया। थाने में उसने बताया कि उसने होटल के कमरे में सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ। विवाद इतना गहरा हो गया कि बात हत्या तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय सुमन के बच्चे भी हैं। आरोपी की बहन की शादी मृतका के गांव में हुई थी। इसी कारण वह उस गांव में हमेशा आता-जाता था। इसी दौरान महिला से उसकी मुलाकात हुई थी।

सुमन को मिलने बुलाया, फिर विवाद

दावा किया जा रहा है कि विवेक ने ही सुमन को फोन कर गेस्ट हाउस के कमरे में मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों ने नाश्ते का भी ऑर्डर किया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस का मानना है कि सुमन ने विवेक पर अपनी बात मानने का दबाव बनाया होगा। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद गहरा गया। इसी वजह से गुस्से में उसने दुपट्‌टे से गला दबाकर हत्या कर दी और थाने पहुंच गया। विवेक का अभी तक विवाह नहीं हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     खटिया पर सो रहा था मासूम, मां ने केबल से घोंट दिया गला, खुद भी पिया जहर… अब मिली ये सजा     |     फेमस यूट्यूबर जावेद हुसैन की कार से कुचलकर मासूम बच्ची हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा     |     रील के चक्कर में गई जान: चलते ऑटो से सिर निकालकर वीडियो बनाने लगा युवक, खंभे से टकराया… मौत     |     वकील का घर के अंदर बेड पर मिला जला हुआ शव, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका     |     फर्जी जज का फर्जी कोर्ट, अरबों की जमीन के फेक ऑर्डर, असली अदालत के सामने ठगी का खेल, हैरान कर देगी कहानी     |     बाल नोंचा, थप्पड़ बरसाए, स्कूल में हैवान बन गया टीचर, सीसीटीवी में हुआ कैद     |     रील्स बनाते-बनाते हुआ प्यार, 3 बच्चों की मां 2 बच्चों के पिता संग फरार, तलाश में जुटी पुलिस     |     देवप्रयाग में पलटा आर्मी का ट्रक, हादसे में 1 जवान की हुई मौत     |     बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में सरगना और शूटर के बीच अहम भूमिका निभाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार     |     5 दिन से लापता 11 साल के बच्चे का गन्ने के खेत में मिला शव, खेलते-खेलते हुआ था गायब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000