हाथ बांधे, डंडे से बुरी तरह पीटा, इतने से भी मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट्स में डाला पेट्रोल

मैनपुरी के कुसमरा कस्बा के गांव परशुराम में पशु चोरी के आरोप में दो युवकों को तालिबानी सजा दी गई। गांव के कुछ लोगों ने युवकों के हाथ बांध दिए। पहले डंडे से पिटाई की गई। नग्न करने के बाद प्राइवेट पार्ट्स में पेट्रोल डाला गया। इस घटना से भयभीत युवक और उनके परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। रसूखदारों के खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला थाना किशनी क्षेत्र के गांव परशुरामपुर से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक व्यक्ति का बकरा चोरी हो गया। बकरा चोरी के शक में गांव के ही दो युवकों को पकड़ने के बाद पशुपालक और सहयोगी खेत पर ले गए। दोनों के हाथ बांधने के बाद पहले तो उनकी थप्पड़ और डंडे से पिटाई की। युवक चोरी करने के अपराध से इन्कार करते रहे। इसके बाद पशु पालक व सहयोगियों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। युवकों को पीट-पीट कर गिरा लिया गया और कपड़े उतारने के बाद प्राइवेट पार्ट्स में पेट्रोल डाल दिया।

तड़प रहे दोनों युवक छोड़ देने के लिए चीखते रहे लेकिन वहां उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। दोनों युवकों को तड़पता हुआ छोड़ कर जाते समय आरोपी धमकी दे गए कि अगर शिकायत करने की हिम्मत की तो अंजाम इससे भी बुरा होगा। इस घटना के बाद सहमे हुए दोनों युवक और उनके परिजन शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वहीं ग्रामीण भी रसूखदारों के आगे कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वायरल वीडियो के संबंध में जानकारी की जा रही है। ऐसी घटना हुई है तो निश्चित तौर पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक

घटना के बाद परशुरामपुर के ग्रामीणों ने साधी चुप्पी

गांव परशुरामपुर में दो युवकों पर चोरी के आरोप के बाद हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने चुप्पी साध ली है। आरोपी रसूखदार हैं जिस वजह से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। दोनों युवक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। घटना के बाद छाई खामोशी के बीच पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव परशुरामपुर में चोरी के आरोप में गरीब परिवार के दो युवकों को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद आरोपियों ने सारी सीमाएं पार करते हुए युवकों के प्राइवेट पाट्र्स में पेट्रोल डाला। शुक्रवार को परशुरामपुर में हुई इस घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय पुलिस भी जानकारी जुटाने में लगी है।

उधर घटना को लेकर गांव के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। आरोपी रसूखदार हैं, इसलिए कोई कुछ भी बोलने से बच रहा है। वहीं दोनों युवक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इस घटना के बाद दोनों युवक कहां है। इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद किशनी पुलिस सही जानकारी जुटाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है।
दोनों युवक वाकई अपराधी हैं या बेगुनाह

बकरा चोरी के आरोपी पीटे गए गांव परशुरामपुर निवासी दोनों युवक वाकई अपराधी हैं या बेगुनाह हैं। इसका पता तो पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा। लेकिन जिस तरह से उन्हें गांव के कुछ लोगों ने खुद ही सजा दी है। वह निश्चित तौर पर कानून का उल्लंघन है। यदि चोरी का शक था या युवकों ने चोरी की थी तो पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई करानी चाहिए थी। इस तरह से तो सजा देने वाले खुद ही अपराधी की श्रेणी में खडे़ हैं।
घटना के बाद परशुरामपुर के ग्रामीणों ने साधी चुप्पी

गांव परशुरामपुर में दो युवकों पर चोरी के आरोप के बाद हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने चुप्पी साध ली है। आरोपी रसूखदार हैं जिस वजह से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। दोनों युवक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। घटना के बाद छाई खामोशी के बीच पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है। थाना किशनी क्षेत्र के गांव परशुरामपुर में चोरी के आरोप में गरीब परिवार के दो युवकों को बेरहमी से पीटा गया। इसके बाद आरोपियों ने सारी सीमाएं पार करते हुए युवकों के प्राइवेट पाट्र्स में पेट्रोल डाला। शुक्रवार को परशुरामपुर में हुई इस घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय पुलिस भी जानकारी जुटाने में लगी है।

सूखदार हैं आरोपी, गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं पीड़ित

घटना को लेकर गांव के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। आरोपी रसूखदार हैं, इसलिए कोई कुछ भी बोलने से बच रहा है। वहीं दोनों युवक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इस घटना के बाद दोनों युवक कहां है। इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने के बाद किशनी पुलिस सही जानकारी जुटाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है।

दोनों युवक वाकई अपराधी हैं या बेगुनाह

बकरा चोरी के आरोपी पीटे गए गांव परशुरामपुर निवासी दोनों युवक वाकई अपराधी हैं या बेगुनाह हैं। इसका पता तो पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा। लेकिन जिस तरह से उन्हें गांव के कुछ लोगों ने खुद ही सजा दी है। वह निश्चित तौर पर कानून का उल्लंघन है। यदि चोरी का शक था या युवकों ने चोरी की थी तो पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई करानी चाहिए थी। इस तरह से तो सजा देने वाले खुद ही अपराधी की श्रेणी में खडे़ हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     राणा सांगा पर अपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट में याचिका दायर     |     संविधान के विरुद्ध है जस्टिस यशवंत वर्मा की शपथ,गुपचुप आयोजन से इलाहाबाद हाईकोर्ट बार नाराज     |     भाई के दोस्तों ने किशोरी से की घिनौनी हरकत : विरोध करने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी     |     बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने मचाही तबाही:12 बीघा फसल जलकर राख     |     15 दिन से लापता 8 साल के मासूम का कंकाल गेहूं के खेत से बरामद     |     दिल्ली पुलिस के एक और पिट में लगी भीषण आग, चपेट में आई 345 गाड़ियां; 260 स्कूटी और बाइक जली     |     प्रयागराज में सैयद सालार गाजी की मजार पर फहराए गए भगवा झंडे, जय श्री राम के लगे नारे     |     पुलिस ने वाहनों को चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 6 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार     |     प्रतापगढ़ में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष; एक युवक की मौत, 5 घायल     |     रामनवमी पर परिवार के साथ अयोध्या जा रहे इंजीनियर की सड़क हादसे में हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000